फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One dies in Road accident, on injured

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Sat, 30 Aug 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sat, 30 Aug 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत तथा दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देर शाम एक पिकअप ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे 50 वर्षीय उत्तर प्रदेश वासी प्रीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश के काशीपुर जिला वासी सन्नी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता बरसाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। गत दिवस जब वह शाम के समय भट्ठे से साइकिल पर लौट रहा था तो तेज रफ्तार पिकअप से उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना करनाल रोड बाईपास चौक पर हुई। गुहणा वासी सुरजभान ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहा था।  इस दौरान करनाल रोड बाइपास चौक पर रोडवेज की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed