फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One died in Mohali and 25 tested positive for covid 19 in Chandigarh

लौटने लगा कोरोना संक्रमण: मोहाली में एक की मौत और 14 संक्रमित मिले, चंडीगढ़ में 24 घंटे में 25 पॉजिटिव

Mon, 13 Jun 2022 11:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 11:20 PM IST
सार

मोहाली के डीसी अमित तलवार ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें।

विज्ञापन
One died in Mohali and 25 tested positive for covid 19 in Chandigarh
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहाली में कोरोना महामारी ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को कोरोना के एक मरीज की मौत हो गई और 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 103 पहुंच गई। आठ मरीज ठीक हुए हैं। उधर, चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के 25 नए मरीज मिले। संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 699 लोगों की जांच की, जिनमें से 13 पुरुष और 12 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। सक्रिय मरीजों की संख्या 209 हो गई है। ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इनमें से सात मरीज पीजीआई में व सात जीएमएसएच 16 में और पांच जीएमसीएच 32 में भर्ती है। वहीं पीजीआई की आईसीयू में दो मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन


मोहाली डीसी ने की मास्क पहनने की अपील
मोहाली के डीसी अमित तलवार ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। हम कोरोना से खुद का बचाव करेंगे तो ही दूसरों को बचा सकते हैं। साथ ही 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों से लेकर सभी लोगों को पहल के आधार टीकाकरण करवाना चाहिए। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच के लिए कुल 354 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई है। कई महीनों बाद ट्राइसिटी में कोरोना से किसी की जान गई है। दूसरी तरफ संक्रमित हुए लोगों में कोई भी व्यक्ति गंभीर नहीं है। सभी सक्रिय मरीजों का घरों पर ही इलाज चल रहा है। 


वहीं, संक्रमित मरीजों में 94 शहरी एरिया और नौ ग्रामीण इलाकों से संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महामारी से डरने की जरूरत नहीं है। महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे इंतजाम किए गए हैं। सिविल अस्पताल में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां पर इलाज की पूरी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिला सिविल अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट भी चालू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed