{"_id":"65706f0ceae9eb0af1001853","slug":"one-dead-and-two-others-found-infected-due-to-swine-flu-in-pathankot-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: पठानकोट में स्वास्थ्य विभाग ने की स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी, अलग वार्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: पठानकोट में स्वास्थ्य विभाग ने की स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारी, अलग वार्ड बनाया
Wed, 06 Dec 2023 06:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:30 PM IST
सार
स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड और उसमें 10 के करीब बेड इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए ऑक्सीजन का भी पूरा प्रबंध किया गया है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका भी अस्पताल प्रबंधन ने ध्यान रख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के केसों से निपटने की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुनील चंद ने कहा कि सर्दी का मौसम में लोगों को सांस लेने और अन्य बीमारियों ने अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। उन्हीं में एक बीमारी स्वाइन फ्लू भी है जो सर्दी के मौसम में ही लोगों को ज्यादातर अपनी चपेट में लेती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक एक भी स्वाइन फ्लू केस सामने नहीं आया और न ही किसी की मौत हुई है लेकिन इस महामारी को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में प्रबंध पुख्ता कर लिए है। जैसे कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड और उसमें 10 के करीब बेड इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए ऑक्सीजन का भी पूरा प्रबंध किया गया है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका भी अस्पताल प्रबंधन ने ध्यान रख रहा है। मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था मुफ्त होगी।
विज्ञापन