फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One day remand extended of accused arrested with pistol

पिस्तौल के साथ गिरफ्तार आरोपी का एक दिन का रिमांड बढ़ा

Wed, 09 Dec 2020 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
One day remand extended of accused arrested with pistol
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार फॉर्च्यूनर सवार आरोपी गगनदीप सिंह को पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। जज ने उसका रिमांड एक दिन और बढ़ा दिया है। आरोपी गगनदीप दो दिन के पुलिस रिमांड पर था। रिमांड के दौरान आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पिस्तौल खरीदी थी। इसके बाद पुलिस अब आरोपी की पहचान करके पिस्तौल बेचने वाले की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा की अगुवाई में टीम ने शनिवार देर रात केसी सिनेमा के सामने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सामने से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर चालक की तलाशी ली तो पुलिस ने चालक के कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पूछताछ में उक्त आरोपी पिस्तौल के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोपी ने खुलासा किया था कि वह दुबई एयरपोर्ट पर विमान के रखरखाव का काम करता है और वह अक्तूबर 2020 में वहां से वापस लौटा है। उसकी रोपड़ में बदमाश प्रवृत्ति के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसके डर से ही उसने यह अवैध पिस्तौल खरीदी थी ताकि मौका पड़ने पर वह हमलावरों से अपनी जान बचा सके। पुलिस ने आरोपी गगन को उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह चंडीगढ़ के क्लब में शामिल होने आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed