फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One controlled with 11760 intoxicant capsules, used to sell a leaf for Rs 200

Chandigarh News: 11760 नशीले कैप्सूल सहित एक काबू, 200 रुपये में बेचता था एक पत्ता

Tue, 11 Apr 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
One controlled with 11760 intoxicant capsules, used to sell a leaf for Rs 200
पंचकूला। जिले में इन दिनों प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री बढ़ गई है। नशे के सौदागर चोरी छुपे नशीली दवाइयां बेच कर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। डिटेेक्टिव स्टाफ की टीम ने 11760 नशीले कैप्सूल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी कालका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। जानकारी के अनुसार, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम रविवार रात को गश्त करते हुए पिंजौर में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना गुप्त सूचना मिली कि कालका निवासी मनोज कुमार नशीले कैप्सूल बेचता है और किराए के मकान में रहता है। उसने अपने कमरे में काफी नशीले कैप्सूल रखे हुए हैं। इसके बाद टीम उक्त आरोपी के कमरे पर पहुंची और उसके कमरे की तलाशी ली तो आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों की 11760 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। ड्रग्स इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और आरोपी से नशीली दवाइयां रखने का लाइसेंस मांगा लेकिन वह लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कालका थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी का भाई और दोस्त लाते थे कैप्सूल
आरोपी का भाई और उसका दोस्त नशीले कैप्सूल लेकर आते थे। इसके बाद तीनों बेचते थे। दवाई के एक पत्ते की कीमत करीब 65 रुपये है और आरोपी 200 रुपये के हिसाब से बेचते थे। आरोपी ने 12वीं तक पढ़ाई की है और निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोपी अपने भाई के साथ कालका में किराए के कमरे में रहता है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के भाई और दोस्त की गिरफ्तारी की जाएगी अभी दोनों फरार हैं। इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


26 मार्च को 780 नशीले टेबलेट समेत आरोपी को किया था गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 26 मार्च को 780 नशीले टैबलेट समेत रायपुररानी निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया था। उसकी निशान देही पर पुलिस ने नशीले टैबलेट बेचने वाले केमिस्ट को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान दीपक तिवारी लखनऊ निवासी के रूप में हुई थी। 15 अक्तूबर 2022 को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने दो आरोपियों 920 नशीले टैबलेट समेत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed