फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One and a half crores will be spent on PU Senate elections

पीयू सीनेट चुनाव पर खर्च होंगे डेढ़ करोड़

Fri, 31 Jul 2020 08:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
One and a half crores will be spent on PU Senate elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu222 - Copy.jpg
चंडीगढ़। पीयू सीनेट चुनाव पर इस बार भी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह रकम पिछले चुनाव के बराबर ही है। इस रकम को कम करने की कोशिश की गई, लेकिन पीयू प्रशासन अब तक इसका तोड़ नहीं निकाल पाया है। अब चुनाव को एक माह शेष है। ऐसे में पैसे की कटौती अब पीयू प्रशासन नहीं करेगा। जहां जरूरत होगी, वहां पैसे पीयू इसके लिए देगा।
विज्ञापन

पीयू सीनेट का चुनाव हर चार साल में एक बार होता है। 91 सदस्य इस सीनेट में चुनकर व मनोनीत होकर आते हैं। इसमें हाईकोर्ट के जज से लेकर मंत्री, नेता, अधिकारी आदि नामित होते हैं। चांसलर इनका मनोनयन करते हैं। बाकी 56 सीटों के लिए चुनाव होता है। पिछले साल सीनेट के चुनाव में सरकारी गाड़ियां अधिक घुमाई गई। प्रचार-प्रसार में भी लोगों के प्रयोग करने के आरोप लगे थे। तेल पर अधिक रकम खर्च की गई। कागज की बर्बादी करने पर भी सवाल उठे थे। इन सभी को लेकर इस बार योजना बनी कि सीनेट चुनाव का बजट कम किया जाए। इस पर मंथन काफी हुआ लेकिन लगभग वही बजट इस बार भी चुनाव पर खर्च होगा। बैलेट पेपर से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने पर रकम खर्च होगी। इस बार खाने पर खर्च होने वाली रकम बच सकती है क्योंकि कोरोना के कारण इन सबका प्रबंध होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि अभी एक माह चुनाव में बाकी है। इस दौरान स्थितियां देखकर ही पीयू प्रशासन निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed