फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One accused who fired at Salman Khan house worked in factory in Jalandhar

Punjab: सलमान खान के घर पर फायरिंग का पंजाब कनेक्शन, शूटर सागर पाल जालंधर में करता था काम

Thu, 18 Apr 2024 08:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 08:46 AM IST
सार

कुछ दिन पहले सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी। मुंबई पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
One accused who fired at Salman Khan house worked in factory in Jalandhar
lawrence bishnoi, salman khan - फोटो : फाइल

विस्तार

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग का अब पंजाब कनेक्शन सामने आया है। जिन दो आरोपियों ने सलमान खान के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, उनमें से आरोपी सागर पाल पंजाब के जालंधर में एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो शूटरों को दबोचा है। इनमें बिहार के बेतिया का रहने वाला विक्की साहेब गुप्ता और सागर पाल हैं। मुंबई पुलिस ने जब सागर पाल के घर जाकर उसके पिता जोगिंदर शाह से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा जालंधर कामकाज के सिलसिले में गया था, उन्हें खुद इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये लगी। मुंबई की क्राइम ब्रांच जल्द ही आरोपी सागर पाल से जालंधर में वह जिस जगह काम करता था और वहां वह किन लोगों के संपर्क में था, इन पहलुओं पर जांच करेगी। हो सकता है आने वाले दिनों में इस मामले में पंजाब पुलिस की भी मदद ली जाए क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू के दौरान भी लॉरेंस ने सलमान खान को मारने की धमकी की बात कबूल की थी।
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने सलमान से मांगी माफी
मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार जाकर शूटर सागर पाल के पिता व परिजनों से पूछताछ की थी। वहीं दूसरे आरोपी शूटर विक्की साहेब गुप्ता के पिता साहेब शाह ने कहा मैं किसान हूं और मेरा बेटा किसान है। घर से मजदूरी के लिए गया था। किसी के बहकावे में आकर उसने सलमान खान के घर पर गोली चला दी होगी। इसके लिए मैं खुद सलमान खान से माफी मांगता हूं। उनसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मेरे बेटे को माफ कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले-नहीं जानता बेटा मुंबई कैसे पहुंचा
आरोपी सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह का कहना है कि वह खुद हैरान की हैं उनका बेटा जालंधर कमाने गया था, वह मुंबई में सलमान खान के घर फायरिंग करने कहां से पहुंच गया। जरूर उसे जालंधर में कोई गिरोह या लोग मिले होंगे, जो उसे इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर पाल लंबे समय से जालंधर में अलग-अलग फैक्टरी में कामकाज करता था। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटे से हमेशा हालचाल जानने को लेकर बातचीत होती थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से बात नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी सागर के भाई को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई।

पंजाब पुलिस के संपर्क में मुंबई क्राइम ब्रांच
इस फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की पुष्टि करने के लिए अब मुंबई क्राइम ब्रांच पंजाब पुलिस के संपर्क कर रही है क्योंकि अनमोल बिश्नोई नाम से फेसबुक पेज पर भी इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। इस पोस्ट में गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और काला जठेड़ी का नाम शामिल है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि सलमान खान हम तुम्हें केवल ट्रेलर दिखा रहें, हमारी ताकत को मत परखो। ऐसे में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच की सुई अब पूरी तरह पंजाब से जुड़ गई है।


महाराष्ट्र में किसी की दादागिरी चलने नहीं देंगे, चाहे वो कोई लॉरेंस हो: शिंदे
इन पूरे प्रकरण पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आया है। शिंदे ने कहा है कि यह महाराष्ट्र है। यहां किसी की दादागिरी नहीं चलेगी, चाहे वो कोई भी लॉरेंस बिश्नोई हो। इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। इस वारदात की तह तक जाकर हम आरोपियों को दबोचेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed