{"_id":"61cd958572504a205e0c209c","slug":"one-accused-arrested-of-setting-mla-car-on-fire-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गाड़ी को आग लगाने का मामला: नयागांव से एक आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और प्लास बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गाड़ी को आग लगाने का मामला: नयागांव से एक आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और प्लास बरामद
Thu, 30 Dec 2021 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:48 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित एमएलए हॉस्टल में मंगलवार देर रात कार सवार युवकों ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार विज की कार को आग लगा दी थी। घटना मंगलवार रात साढ़े 12 बजे की है।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद की गई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने से कुछ कदम दूर एमएलए हॉस्टल में पानीपत के भाजपा विधायक प्रमोद विज की गाड़ी को आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने गाड़ी और कांच तोड़ने के दौरान इस्तेमाल किया गया प्लास भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली के नाड़ा गांव निवासी हिमांशु उर्फ हेमू (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हिमांशु ने गाड़ी से उतरकर आग लगाई थी। पुलिस शुक्रवार को जिला अदालत में आरोपी को पेश कर रिमांड की मांग करेगी। पुलिस उसके अन्य दो साथियों हरियाणा के नरवाना निवासी मुकेश और टिलू की तलाश में जुटी है। तीनों आरोपी ड्रग्स के आदी हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने जिस कार में आए थे वह चर्चित बाउंसर मीत हत्या केस के आरोपी नयागांव निवासी मनीष की थी। मनीष के ऊपर आठ से दस केस चंडीगढ़ और हरियाणा के थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद सुराग जुटाकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी केतन बंसल ने बताया कि यह गाड़ी फिरोजपुर के सुखदेव के नाम पर है लेकिन, यह कार नयागांव निवासी मनीष को बेची गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी हिमांशु कपड़ों की फड़ी लगाता है। हिमांशु मनीष के साथ ही रहता है। मनीष पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। एसपी केतन बंसल ने बताया कि हिमांशु मनीष से गाड़ी मांगकर लेकर आया था।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर सवारों से लेना था बदला, बाइक से निकाला था पेट्रोल
आरोपी कार में सेक्टर-1 स्थित रजिंद्रा पार्क के पास घूम रहा था। सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह और सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने गुरुवार दोपहर को नाका लगाकर रखा था। इसी दौरान आरोपी हिमांशु कार समेत नाके पर पहुंच गया और पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फॉर्च्यूनर कार में सवार लोगों से बदला लेना था। आग लगाने के लिए उन्होंने सेक्टर-10 में खड़ी एक बाइक से पेट्रोल निकाला था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया था।
भाजपा विधायक के ड्राइवर, गनमैन ने छिपाया सच
पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक की गाड़ी के चालक प्रदीप और सुरक्षाकर्मी वीरेंद्र ने सच्चाई को छिपाया। उन्होंने पुलिस और ही विधायक प्रमोद विज को इसकी जानकारी नहीं दी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो पता चला कि इनकी सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू होटल के सामने मार्केट में टक्कर हुई थी, जहां आरोपियों और विधायक के सुरक्षाकर्मी, चालक के बीच बहस हुई थी। आरोपी तीन से चार थे और वह दो लोग थे। इसलिए वहां से गाड़ी भगाकर एमएलए हॉस्टल में ले आए लेकिन, आरोपी पीछा करते हुए आए और देखा कि गाड़ी हॉस्टल में घुसी है। इसके बाद आरोपियों ने मौका देखकर गाड़ी का शीशा तोड़ा और आग लगा दी।
कर्मचारी पुलिस को देते सूचना तो टल सकता था मामला
एसपी सिटी केतन बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि उन्हें हरियाणा पुलिस के सिपाही अमित देसवाल ने करीब सवा 12 बजे घटना की सूचना दी थी। जबकि उससे पौना घंटा पहले आरोपी गाड़ी का शीशा तोड़कर चले गए थे। अमित ने इस बारे में एमएलए कर्मचारियों को बताया लेकिन उन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी। जिसके चलते आरोपी पौने घंटे बाद फिर आये और गाड़ी को आग लगाकर फरार हो गए। एमएलए कर्मचारी पुलिस को समय रहते जानकारी दे देते तो मामला टल सकता था।
कौन है कुख्यात आरोपी मनीष
कुख्यात आरोपी मनीष को पंचकूला पुलिस ने 2017 संकेतड़ी में हुए चर्चित बाउंसर मीत मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। आरोपी मनीष ने अमित उर्फ मीत की सकेतड़ी मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 8 मई 2017 को सकेतड़ी में मीत की उस वक्त गोली मारकर हत्या की गई थी जब वह अपनी मां के साथ मंदिर से पूजा के बाद घर लौट रहा था। लाड़ी, मनी और मनीष ने एक के बाद एक कई गोलियां दागी थीं। जिनमें छह गोली मीत को लगी थी। आरोपी करीब तीन साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए थे। सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष की तलाश की जा रही है। मनीष की भूमिका की जांच की जा रही है।