{"_id":"6622eba532cc73bc2506f8c4","slug":"on-the-visit-of-kharge-bihar-all-the-committees-could-not-submit-report-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-402555-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खरगे बिहार के दौरे पर, सब कमेटी सौंप नहीं पाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खरगे बिहार के दौरे पर, सब कमेटी सौंप नहीं पाई रिपोर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची तय हो गई है। हाईकमान की ओर से बनाई गई सब कमेटी ने दोनों गुटों के साथ बैठक के बाद यह सूची तैयार की है। हालांकि, अभी तक यह सूची सब कमेटी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं सौंप पाई है। मल्लिकार्जुन खरगे अभी बिहार दौरे पर हैं। वहां से आने के बाद ही यह रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान इस पर अंतिम मुहर लगाएगा।
रिपोर्ट में उन सीटों पर एक राय बनाई गई है जिन पर हरियाणा कांग्रेस नेताओं के साथ आम सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि, दो सीटें अब भी ऐसी हैं, जिन पर कमेटी ने दो-दो नाम दिए हैं। इनमें गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट शामिल है। गुरुग्राम से फिल्म अभिनेता राज बब्बर और लालू यादव के समधी कैप्टन अजय यादव का नाम दिया गया है। वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी और विधायक राव दान सिंह को लेकर पेच फंसा है। सोनीपत सीट पर भी कमेटी ने दो नाम दिए हैं। इन दोनों सीटों पर ही हाईकमान को फैसला करना है, शेष सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। ब्यूरो