{"_id":"68654b2311ce7f602e093bb5","slug":"on-the-road-in-protest-against-majithias-arrestakali-sukhbir-and-many-other-leaders-detained-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-752140-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर\nअकाली, सुखबीर समेत कई नेता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर अकाली, सुखबीर समेत कई नेता हिरासत में
विज्ञापन
-कई नेताओं को घरों में किया नजरबंद, पुलिस ने मोहाली पहुंचने से रोका
-- -
अमर उजाला ब्यूरो, संवाद
चंडीगढ़, मोहाली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को सैकड़ों शिअद कार्यकर्ता व नेता सड़क पर उतर आए। मजीठिया की मोहाली कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने शिअद प्रधान सुखबीर बादल समेत कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। वहीं, पंजाब के अलग-अलग जिलों में शिअद नेताओं को मोहाली पहुंचने से रोकने के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया।
सुखबीर बादल को बुधवार को मोहाली स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब जाना था, जहां अकाली समर्थकों की बैठक बुलाई थी। सुखबीर जब अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब पहुंचे, तो एसपी मनप्रीत व उनकी टीम ने उन्हें बाहर ही रोक लिया और एक घंटा इंतजार करने के लिए कहा। इस पर सुखबीर भड़क गए और गाड़ी से निकलकर पैदल ही गुरुद्वारा साहिब की तरफ चल पड़े, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस बीच गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर रहे हलका सेवादार परमिंदर सिंह सोहाना की अगुवाई में सैकड़ों समर्थक विजिलेंस दफ्तर का घेराव करने निकल पड़े। वहीं, शिअद नेता सुच्चा सिंह लंगहा ने समर्थकों के साथ सड़क पर धरना लगा लिया। इस दौरान पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल सहित अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगहा व अन्य समर्थकों को हिरासत में ले लिया। उन सभी को बस से फेज-11 थाने ले जाया गया।
वहीं, लुधियाना में वरिष्ठ अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल के निवास पर भी पुलिस का सख्त पहरा रहा। उनके बेटे को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। पूर्व विधायक एसआर कलेर के समर्थकाें और पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई। इसी तरह होशियारपुर में वरिष्ठ अकाली नेता कृपाल सिंह गेरा व सर्कल जत्थेदार लखविंदर सिंह टिम्मी को हाजीपुर पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। पठानकोट के जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू और जालंधर के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन को भी पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। अमृतसर में भी कार्यकर्ताओं को मोहाली जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
सुखबीर बोले, इमरजेंसी से भी खराब हालात, केजरीवाल के आदेश पर गुरुद्वारे में जाने से रोका
सुखबीर बादल ने कहा कि आज पंजाब में इमरजेंसी से भी खराब हालात हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आदेशों पर सिखों को गुरुद्वारा साहिब में जाने से रोका जा रहा है। सुखबीर बादल ने इस दौरान कहा कि सीएम भगवंत मान अकालियों से इतना डर गए हैं कि उन्होंने मजीठिया के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के राजनीतिक बदलाखोरी के खिलाफ शांतिपूवर्क एकत्रित हो रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस तानाशाही का अकाली दल डटकर विरोध करेगा। राज्य और लोगों के संसाधनों की लूट के खिलाफ पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी।
-- --
मजीठिया का रिमांड चार दिन बढ़ा, शिमला में 400 हेक्टेयर की संपत्ति के दस्तावेज कोर्ट में पेश किए
शिअद नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम बुधवार को कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेश किया। सवा 10 बजे मजीठिया को अदालत परिसर में लाया गया।बाद दोपहर पौने 3 बजे अदालत ने दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद मजीठिया का पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ा दिया। अब रविवार को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।बुधवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर के चारों ओर पुलिस का कड़ा सुरक्षा घेरा रहा। विपक्ष के वकील फैरी सोफत और प्रीतइंदर पाल सिंह ने बताया कि पिछले 7 दिनों के रिमांड में ऐसे काफी तथ्य निकल कर सामने आए हैं। शिमला में बेनामी संपत्ति का तथ्य हैरान करने वाला था, जिसके चलते मजीठिया को वहां लेकर भी जाया गया था। वहां मजीठिया ने जांच में सहयोग नहीं किया था। शिमला में 400 हेक्टेयर की संपत्ति के दस्तावेज कोर्ट में पेश किए गए हैं। मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर और एचएस धनोआ ने कहा कि शिअद नेता के निर्देश पर उनके पुलिस रिमांड को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है, जहां याचिका पर वीरवार को सुनवाई होगी। मोहाली अदालत में एक अलग आवेदन भी दायर किया गया, जिसमें हिरासत के दौरान मजीठिया से दो घंटे की मुलाकात की अनुमति मांगी गई है।