फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the pretext of curing the woman with the help of Tantra, entered the room, caught red handed

तंत्र विद्या से महिला को ठीक करने का झांसा देकर तंत्रिक कमरे में घुसा, रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of curing the woman with the help of Tantra, entered the room, caught red handed
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत महिला के इलाज के बहाने तांत्रिक के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप है। महिला का इलाज करने के बहाने तांत्रिक जैसे ही महिला के कमरे में घुसा परिजनों ने दबोच लिया। पुलिस तांत्रिक को पकड़कर थाने ले गई। थाने पर काफी देर तक चले हंगामे के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मामला बीते सोमवार दोपहर करीब 3 बजे का है। महिला के रिश्तेदार ने बताया कि महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। पिछले कई साल से वह परिवार समेत सेक्टर 31 थाने के अंतर्गत रहती है। पिछले कुछ दिनों से महिला की अचानक तबीयत खराब रहने लगी। इसके बाद पड़ोसियों ने तांत्रिक के बारे में बताया। जब परिवार ने तांत्रिक से मुलाकात की तो उसने महिला को ठीक करने की बात कहकर 2600 रुपये मांगे। महिला ने इतने पैसे देने से इनकार किया तो तांत्रिक ने सात दिन तक शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी और कहा कि ऐसा करने पर उससे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके बाद महिला के परिजनों ने स्थानीय बीट बॉक्स पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक को पकड़ने के लिए योजना बनाई। सोमवार दोपहर को तांत्रिक को महिला का इलाज करवाने के लिए घर बुलाया गया। तांत्रिक महिला के घर पहुंचा और कमरे में अश्लील हरकत करने लगा तो उसे परिजनों और पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान लोगों से बचकर भागने की कोशिश में तांत्रिक को चोटें भी आई हैं। इसके बाद दोनों पक्षों को सेक्टर 31 थाने ले जाया गया, जहां तांत्रिक के माफीनामा के बाद महिला ने पुलिस को शिकायत देने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed