फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh ji, there was a congregation for the darshan of Gurudwara

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में दर्शनों के लिए उमड़ी संगत

Thu, 21 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Prakash Parv of Shri Guru Gobind Singh ji, there was a congregation for the darshan of Gurudwara
सेक्टर- 34 गुरुद्वारे में अरदास करती संगत। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर बुधवार को शहर के गुरुद्वारों में दर्शनों के लिए संगत की भीड़ उमड़ी। इस दौरान संगत ने माथा टेका, कीर्तन श्रवण किया और अपने परिवार के साथ गुरु घर का लंगर छका।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक कमेटियों ने संगत के लिए विशेष व्यवस्था किया था। गुरुद्वारा साहिब के सामने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने की चीजों का भी लंगर लगाया गया। गुरुद्वारा स्थापन कमेटी सेक्टर- 22 के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि सुबह से ही संगत गुरुद्वारा साहब में पहुंचती रही। भोग के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर का प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी सेक्टर- 20 में भी प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ 2 दिन पहले किया गया था, जिसका बुधवार को भोग डाला गया। भाई गुरचरण सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर और करमजीत सिंह हजूरी रागी, बलवंत कौर मोहाली वाले ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। भाई निरपाल सिंह जी हेड ग्रंथि गुरुद्वारा साहब ने कथा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी सेक्टर- 20 के प्रधान गुरिंदर वीर सिंह हैप्पी ने बताया कि भाई जुझार सिंह इंटरनेशनल ढाडी जत्थे ने गुरु साहब के जीवन और सिख इतिहास की चर्चा की। इस अवसर पर सचिव हुकम सिंह ने सभी संगत का धन्यवाद किया। गुरुद्वारा साहिब सेक्टर- 34 में बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि संगत ने पहुंच कर माथा टेका और लंगर छका। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

सेक्टर- 19 के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने कहा के बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा में पहुंचकर माथा टेका और लंगर छका। गुरुद्वारा साहिब सेक्टर- 7 के प्रधान रछपाल सिंह ने बताया कि गुरु घर को फूलों से सजाया गया। कीर्तन दरबार सजाया गया। सेक्टर- 8 के गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन हुआ। गुरु का अटूट लंगर चला। रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इनके अलावा गुरुद्वारा नानकसर सेक्टर 28, गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी सेक्टर 42, राम दरबार, हल्लो माजरा, बहलाना सहित अन्य गुरुद्वारा में भी भव्य आयोजन हुआ।

सेक्टर- 34 गुरुद्वारे में उमड़ी संगत।

सेक्टर- 34 गुरुद्वारे में उमड़ी संगत। - फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed