फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt

पुलिस के आगरा पहुंचने से पहले हैरी फरार, बदल रहा है लोकेशन

Mon, 27 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
ठग हैरी भट्ट - फोटो : File Photo
अमिताभ बच्चन के नाम पर ठगी कर फरार हुए भट्ट दंपति को तलाशना अब पुलिस के लिए पहेली बनता जा रहा है। आरोपी दंपति फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह अपने ठिकाने बदल रहा है। रविवार को आरोपी की लोकेशन आगरा की मिली। उसने यहां पर खाना खाया था और गाड़ियां बदली थी। उसकी लोकेशन मिलते ही पुलिस की टीमें ताजनगरी पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। साथ ही आरोपियों का मोबाइल नंबर बंद है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से जांच जारी रहेगी। जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, टीमें वापस नहीं आएंगी। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के डीलर को लैपटॉप के नाम पर ठगा 
पुलिस से पता चला है कि आरोपी ने चंडीगढ़ के एक कंप्यूटर डीलर से दस एपल के लैपटॉप खरीदे थे। प्रत्येक लैपटॉप की कीमत डेढ़ लाख रुपये थी। आरोपी ने डीलर को चेक के माध्यम से भुगतान किया था, लेकिन चेक बाउंस हो गए। 
विज्ञापन


डेढ़ लाख का बिल नहीं भरा, कटा बिजली कनेक्शन
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मकान मालिक को करीब तीन माह से किराया नहीं दिया था। वहीं, बिजली का बिल करीब डेढ़ लाख रुपये का आया था। आरोपी ने उसका भी भुगतान नहीं किया था, इसके बाद बिजली विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया है। इस संबंधी शिकायत मकान मालिक ने पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे मांगने पर पेटीएम से करता था भुगतान
हैरी भट्ट से कोई व्यक्ति यदि पैसे मांगने उसके घर जाता था तो वह उसे नगद भुगतान करने के बजाय पेटीएम से 10 से 15 हजार की राशि ट्रांसफर करता था। 

सोमवार को साइबर एक्सपर्ट देखेंगे जब्त कंप्यूटर
थाना सिटी खरड़ के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को साइबर एक्सपर्ट की टीमें आरोपी के ऑफिस से जब्त किए गए कंप्यूटरों को खंगालेगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने किन-किन लोगों से लेन-देन किया है। 

अमिताभ से सलमान तक सबके साथ है फोटो

on the name of amitabh bachchan by a man named harry bhatt
महानायक के नाम पर महाठगी - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ से सलमान तक सबके साथ है फोटो
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के स्टूडियो में कई फिल्मी कलाकारों की फोटो लगी हुई थी। जिसमें अमिताभ, सलमान से लेकर शाहरूख तक शामिल हैं। इन सब कलाकारों के साथ आरोपी की तस्वीर है। इसके अलावा हॉलीवुड के कुछ कलाकारों के साथ भी आरोपी की फोटो है। जिसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी करवा ली है। साथ ही उसे भी केस की फाइल में जोड़ दिया गया है। 

आगरा से एमपी की गाड़ी की थी हायर
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मुरथल और फतेहगढ़ साहिब की गाड़ियां अपने सामान ले जाने के लिए प्रयोग की थी। इन गाड़ियों में ले जाया गया सामान आगरा के पास एक ढाबे पर उतारा था। वहां से मध्य प्रदेश की गाड़ियों में सामान रखा गया था। पुलिस के पास इन गाड़ियों के नंबर आ गए हैं। इस आधार पर पुलिस अब मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट विभाग से संपर्क करेगी। साथ ही गाड़ी मालिकों का पता लगाकर भट्ट का राज खोला जाएगा। इससे पहले पुलिस दो ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ कर चुकी है। 

लीलावती अस्पताल में पिता हैं डॉक्टर
आरोपी ने दीप्ति को बताया था कि वह फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट का भतीजा है। उसके पिता डायरेक्टर के बड़े भाई हैं। उसने बताया था कि उसके पिता लीलावती अस्पताल में सीनियर सर्जन हैं। दीप्ति का कहना है कि आरोपी द्वारा बताई गई यह बात भी झूठी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मेल की एक कॉपी महेश भट्ट को भेज दी है। साथ ही उसने ठगी के बारे में पूरी बात बता दी है। 

रविवार को आई तीन नई शिकायत
पुलिस से पता चला है कि हैरी ने काफी लोगों को ठगा है। जैसे-जैसे लोगों को ठगी के बारे में पता चल रहा है, उसके शिकार लोग पुलिस से संपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार को तीन नई शिकायतें सामने आई हैं। अब तक करीब 23 शिकायतें आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed