फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On June 21, the administrator will do yoga with 1200 people in the Rock Garden

Chandigarh News: 21 जून को रॉक गार्डन में 1200 लोगों के साथ प्रशासक करेंगे योग

Thu, 20 Jun 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
On June 21, the administrator will do yoga with 1200 people in the Rock Garden
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर भर में कई जगह कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम रॉक गार्डन में होगा, जहां करीब 1200 लोगों के साथ पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित योग करेंगे। उनके साथ प्रशासन के सभी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बुधवार को इस कार्यक्रम के लिए रिहर्सल हुई, जिसमें ट्राइसिटी के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रिहर्सल में आईटीबीपी, पुलिस रक्षा बल, सीआरईएसटी, विभिन्न योग फाउंडेशन, स्कूली बच्चों और योग ओरिएंटेशन प्रशिक्षण शिविरों से चुने गए व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चगती ने सुनिश्चित किया कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल अच्छी तरह से तैयार हों, जिसमें पानी, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए पर्याप्त प्रावधान हों। उन्होंने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे इस कार्यक्रम में आराम से भाग ले सकें। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि 21 जून को सारंगपुर स्थित बॉटेनिकल गार्डन, सभी सरकारी डिस्पेंसरी, पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय और चंडीगढ़ के लगभग 100 स्थानों पर योग दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed