{"_id":"696d4f7600933041f40278af","slug":"on-january-20-and-21-water-supply-will-be-at-low-pressure-in-many-areas-chandigarh-news-c-16-pkl1091-927369-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 20 और 21 जनवरी को कई इलाकों में लो प्रेशर से होगी जल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 20 और 21 जनवरी को कई इलाकों में लो प्रेशर से होगी जल आपूर्ति
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजौली वाटर वर्क्स में आवश्यक और आपात मरम्मत कार्य के चलते 20 और 21 जनवरी को चंडीगढ़ में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी तय समय और लो प्रेशर साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
निगम के मुताबिक सुबह 3:30 बजे से 9:00 बजे तक जल आपूर्ति सामान्य दबाव पर की जाएगी, जबकि शाम के समय 6:00 बजे से 8:00 बजे तक पानी लो प्रेशर में दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के कारण कुछ इलाकों में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
नगर निगम ने कहा है कि मरम्मत के दौरान जल आपूर्ति को यथासंभव सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में पानी का संयमित उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें। निगम ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए भरोसा दिलाया है कि कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। ब्यूरो