{"_id":"294ded44134d58cdf5d7397cac719706","slug":"on-birthday-administrator-solanki-gives-gifts-to-industrial-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक सोलंकी ने जन्मदिन पर उद्योग जगत को दिए तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक सोलंकी ने जन्मदिन पर उद्योग जगत को दिए तोहफे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल के उद्योगपतियों के लिए प्रशासन ने चंडीगढ़ की पहली इंडस्ट्रियल पॉलिसी में सौगातों का पिटारा खोल दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने जहां आईटी क्षेत्र को मंजूरी दी है, वहीं इंडस्ट्रियल एरिया में वेयर हाउस और वर्कशॉप को भी मंजूरी दे दी है।
इसके अलावा बरसों से उद्योग जगत के लिए बनी मुश्किलों को इस पॉलिसी में राहत देते हुए दूर करने का प्रयास किया है।
बुधवार को यूटी गेस्ट हाउस में पंजाब और हरियाणा के गवर्नर और यूटी के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने जन्मदिन पर इंडस्ट्रियल पॉलिसी लांच की।
इस मौके पर मेयर पूनम शर्मा, सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल समेत प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासक ने कहा कि बिना टेक्नोलॉजी और उद्योगों के किसी भी देश या शहर का विकास संभव नहीं है। लेकिन, डेवलपमेंट में वेलफेयर का उद्देश्य होना भी जरूरी है।
इंडस्ट्री पॉलिसी में विकास के नाम पर शहर की सुंदरता से कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।
निगम करेगा पूरा सहयोग
इंडस्ट्री पॉलिसी में उद्योग जगत के लिए जो घोषणाएं हुई हैं, उसमें नगर निगम स्तर पर जो भी हो सकेगा उसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। पानी की सप्लाई से लेकर सीवर सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।
- पूनम शर्मा, मेयर
इंडस्ट्रीज सिटी की खूबसूरती का रखें ध्यान
इंडस्ट्रियल पॉलिसी के लिए पिछले एक साल से गृह मंत्रालय से जद्दोजहद चल रही थी। आज इसका परिणाम सबके सामने है। अब इंडस्ट्री को इस बात का ध्यान रखना है कि वह इस सिटी की खूबसूरती को खराब न करें। इसे पूरे देश के लिए एक मिसाल बनाएं।
विज्ञापन
- किरण खेर, सांसद
मांगों से बढ़ाकर दिया गया
इंडस्ट्री शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देती है। सिटी में प्रदूषण रहित और टेक्नोलॉजी बेस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में ख्याल रखा गया है।
सौ प्रतिशत मांगें किसी की पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन काफी हद तक मांगों से बढ़ाकर दिया गया है। चंडीगढ़ का मूल रूप न बिगड़े इसका पूरा-पूरा ध्यान पॉलिसी में रखा गया है।
विज्ञापन
- विजय कुमार देव, प्रशासक के सलाहकार
आईटी और नॉलेज बेस टेक्नोलॉजी पर फोकस
पॉलिसी उद्योग जगत के लिए राहत भरी है। उनकी लगभग सभी मांगों को पूरा कर दिया गया है।
उनकी अहम समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। आईटी और नॉलेज बेस टेक्नोलॉजी आने वाले वक्त की जरूरत है। पॉलिसी में इस पर भी फोकस किया गया है।
- अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव
संघर्ष सफल रहा
प्रशासन ने उद्योगपतियों की समस्याओं को समझा है। संघर्ष सफल रहा। नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी से उद्योगपतियों को राहत मिलेगी।
अवि भसीन, प्रधान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन।
व्यापारियों के लिए भी बने ट्रेड बोर्ड
व्यापार मंडल ने इंडस्ट्रियल पालिसी का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से उद्योगपतियों के लिए सलाहकार कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है उसी तरह से शहर के अन्य व्यापारियों के लिए ट्रेड बोर्ड का गठन किया जाए।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष चिरंजीव सिंह का कहना है कि प्रशासन को प्रॉपर्टी कोलीज से फ्री होल्ड करने की भी मंजूरी देनी चाहिए।
व्यापार मंडल के मुख्य सरंक्षक दिवाकर सहूजा का कहना है कि अब व्यापारियों के हित के लिए इस तरह की पॉलिसी आनी चाहिए।