फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Sex Racket, Sexual Website

सेक्सुअल वेबसाइट की आड़ में चंडीगढ़ बनता जा रहा सेक्ट रैकेट का अड्डा, पुलिस का नहीं कोई डर

Sat, 10 Aug 2019 11:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 10 Aug 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Online Sex Racket, Sexual Website
फाइल फोटो
ऑनलाइन सेक्सुअल वेबसाइट की आड़ में चंडीगढ़ सेक्स रैकेट का अड्डा बनता जा रहा है। वेबसाइट से एजेंट ग्राहकों को होटलों में बुकिंग कराने का ऑफर देते हैं और फिर अलग-अलग लड़कियों की फोटो दिखाकर उनसे डील तय करते हैं। हैरानी की बात यह है कि खुलेआम चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस को खबर नहीं है या फिर अनजान बनी है। एजेंट बिना भय शहर के किसी भी होटल मेें आसानी से लड़कियों को ग्राहकों तक भेजकर धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरनेट पर ऐेसे अलग-अलग 50 के करीब ऑनलाइन सेक्सुअल वेबसाइट हैं, इसमें मसाज करना, लड़कियों से दोस्ती, कालगर्ल, समेत अन्य कई लुभावना लालच दिया जाता है।

सर्विस पाने के लिए वेबसाइट में बकायदा अलग-अलग एजेंटों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं। नंबर पर कॉल कर पता चलता है कि फ्रेंडशिप क्लब में दोस्ती कराने की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। अमर उजाला संवाददाता ने इसकी एक सप्ताह तक गहनता से पड़ताल की, जिसमें कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। इसके तथ्य जुटाने के लिए फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से इस वेबसाइट में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया तो सब कुछ साफ होता चला गया।
विज्ञापन


पुलिस आई तो, जिम्मेवारी हमारी
इन वेबसाइट पर सब कुछ खुलेआम चल रहा है। कोई भी फोन कॉल कर या व्हाट्स एप के जरिये एजेंट से बात कर सकता है। करीब दस एजेंटों से बात करने पर सभी ने अलग-अलग शर्तों के साथ लड़कियों के रेट बताए, लेकिन हैरानी की बात है कि सभी एजेंट ने गारंटी दी कि पुलिस का कोई डर नहीं है, ऐसे में अगर पुलिस आती भी है तो इसकी जिम्मेवारी उनकी होगी। एजेंट बताते हैं कि पूरी सुरक्षा के साथ होटल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

होटलों के हिसाब से रेट तय

एजेंट से जब कॉलगर्ल की डिमांड की गई तो पूछता है कि शहर के किस हिस्से से बोल रहे हैं। चंडीगढ़ बताने पर शहर के किसी होटल में कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा किया गया। इन एजेंटों से अलग-अलग दिन की गई बातचीत में सामने आया कि चंडीगढ़ शहर के कई छोटे-बड़े होटलों में देह व्यापार धंधा चल रहा है। इन एजेंटों ने अपने हिसाब से अलग-अलग होटल तय कर रखे हैं, इसी के आधार पर लड़कियों के रेट तय करते हैं।

क्यों नहीं होती कार्रवाई
एजेंट बताते हैं कि होटल में अलग-अलग कॉलगर्ल की फोटो दिखाई जाएंगी। इनका रेट पांच से दस हजार रुपये तक है। एजेंट चंडीगढ़ के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी आसानी से लड़कियां उपलब्ध कराने का दावा करते हैं, ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इतने बड़े पैमाने पर चल रहे गोरखधंधे पर पुलिस की नजर क्यों नहीं है।

शिकायत के आधार पर लगातार इन वेबसाइटों पर कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ समय में कई वेबसाइट को डिलीट भी करवाया गया है, इस तरह की वेबसाइट पर नकेल कसी जाएगी।
-रश्मि यादव, डीएसपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed