{"_id":"61a50591e5112277cf465a28","slug":"omicron-punjab-government-has-given-instructions-for-strict-health-screening-of-people-coming-from-11-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन: पंजाब में अलर्ट, 11 देशों से आने वालों की होगी कड़ी जांच, निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी सात दिन का एकांतवास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन: पंजाब में अलर्ट, 11 देशों से आने वालों की होगी कड़ी जांच, निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी सात दिन का एकांतवास जरूरी
Mon, 29 Nov 2021 10:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:24 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री ने सेहत सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कड़े निर्देश जारी किए हैं और साथ ही सेहत विभाग को तैयार रहने को भी कहा है।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई देशों में कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन के आने के बाद पंजाब में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सरकार ने चीन सहित 11 देशों से आने वाले लोगों की कड़ी स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए हैं। कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी आने वाले लोगों को 7 दिन एकांतवास में रहना होगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने कोविड के नए रूप को लेकर तैयारियों का सोमवार को जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी देख रहे ओपी सोनी ने की। बैठक में चर्चा की गई कि दक्षिणी अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशियस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल में कोविड के नए रूप के अधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में इन देशों से आने वाले यात्रियों का पंजाब में आने पर और ज्यादा चौकसी से जांच को जरूरी बनाने के लिए कड़े नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
सोनी ने स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य सचिव विकास गर्ग, एमडी एनएचएम कुमार राहुल, एमडी पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरशन भूपिंदर सिंह, डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अंदेश कंग, डॉ. ओपी गोजरा, डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं सहित कई अन्यों के साथ कोविड-19 के नए रूप ओमिक्रॉन के संभावित खतरे से राज्य के लोगों को बचाने के लिए की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अभी से तैयारियां आरंभ कर दी जाएं और इस संबंध में जरूरी दवाएं और साजो-समान की खरीद का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
ये रहेगी गाइडलाइन
विभाग के सचिव विकास गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की तरफ से दूसरे देशों से आ रहे यात्रियों का पंजाब में प्रवेश होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार जांच की जा रही है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद 7 दिन के लिए एकांतवास रखने के अलावा आठवें दिन फिर कोविड टेस्ट करवाना पड़ेगा और 8वें दिन करवाए टेस्ट में रिपोर्ट फिर निगेटिव आने पर भी अगले 7 दिन के लिए अपनी निगरानी स्वयं करने को जरूरी किया गया है।