फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OMG! Very Strange Kind of Marriage Recepiton, Read Story

शादी का ऐसा अनूठा रिसेप्शन नहीं देखा होगा आपने

Sun, 07 Dec 2014 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 07 Dec 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
OMG! Very Strange Kind of Marriage Recepiton, Read Story

इसे ‘स्वच्छ भारत’ अभियान का असर कहें या नई सोच। खापों के प्रदेश में हुई अनोखी शादी की अनूठी रिसेप्शन पर शनिवार को नई रीत शुरू हुई। सोना, चांदी और महंगे उपहारों की बजाय दुल्हन शगुन में रोड वैक्यूम क्लीनिंग मशीन लेकर ससुराल पहुंची।

विज्ञापन


दुल्हन ने पति के साथ शहर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही नवदंपति ने रिसेप्शन में बेजुबान पशु-पक्षियों को दावत दी और अपने हाथों से उन्हें खाना परोसा। भिवानी में इस अनूठे प्रयास के सैकड़ों लोग गवाह बने।
विज्ञापन

पेशे से प्रोफेसर हैं दूल्हा-दुल्हन

OMG! Very Strange Kind of Marriage Recepiton, Read Story

दूल्हा बने सन्नी सिंह और दुल्हन कविता हिसार में प्रोफेसर हैं। शुक्रवार को दोनों विवाह बंधन में बंधे। शनिवार सुबह 5 बजे मायके हिसार से डोली में बैठकर दुल्हन अपने ससुराल भिवानी आई। इसके कुछ देर बाद ही रिसेप्शन की दावत शुरू हो गई।

सबसे पहले दंपति ने पक्षियों को दाना डाला और वानर, कुत्तों सहित अन्य लावारिस पशुओं को चारा परोसते हुए पतराम गेट स्थित गोशाला पहुंचे। वहां पूजन के बाद गायों-सांड़ों को दंपति ने हरे चारे और गुड़ की दावत दी।

गोशाला में रिसेप्शन के बाद दंपति शगुन में मिली वैक्यूम क्लीनिंग मशीन पर सवार हुए। दूल्हे ने स्टेयरिंग थामा और दुल्हन ने मशीन की जिम्मेदारी संभाली। विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए करीब तीन किमी तक शहर की सफाई की।

गवाह बने सैकड़ों लोग

OMG! Very Strange Kind of Marriage Recepiton, Read Story

शादी के पहले दिन ही दंपति को शहर की सफाई करते देखने के लिए हर कोई उत्साहित था। दूल्हे के पिता संपूर्ण सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, चेयरमैन भवानी प्रताप, महंत वेदनाथ सहित तमाम लोग इस अनोखे रिसेप्शन के साक्षी बने और नए जोड़े के प्रयासों को सराहा।

बोले दूल्हा-दुल्हन
प्रोफेसर सन्नी और दुल्हन कविता का कहना था कि शादियों में फिजूलखर्ची की बजाय समाजहित में कार्य होना चाहिए। सैर सपाटे और आराम के लिए तो पूरा जीवन पड़ा है। युवाओं को अपनी एनर्जी अच्छे कार्यों में लगानी चाहिए। सफाई से बेहतर काम कोई और नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed