OMG! 'वैलेंटाइन' को दे दिया डेढ़ करोड़ का गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति को उनके 50वें जन्मदिन पर डेढ़ करोड़ की कार गिफ्ट में दी। बदले में पति ने भी उनके इस विशेष उपहार का ख्याल रखा। वेलेंटाइन के खास मौके पर पति ने लग्जरी कार के लिए वीआईपी नंबर 0001 पौने 9 लाख रुपये में खरीदा।
सेक्टर-28 निवासी हरीश गोयल को उनके 50वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी कामिनी गोयल ने डेढ़ करोड़ की ‘पॉर्श काइने’ कार गिफ्ट में दी। हरीश गोयल ने भी पत्नी की इस दरियादिली पर उनको रिटर्न गिफ्ट देने का मन बनाया।
हरीश ने बताया कि मुझे आरएलए में नई सीरिज सीएच01-बीबी के नंबरों की ऑक्शन का पता चला। बस तभी मन बना लिया कि इससे बेहतर मौका तोहफे की कद्र का कोई नहीं हो सकता।
हरीश गोयल का अपना शेयर ट्रेडिंग, कॉन्ट्रैक्टर और रियल एस्टेट का काम है। पत्नी कामिनी भी उनके बिजनेस में उनका हाथ बंटाती है। हरीश ने कहा कि अब पत्नी की दी गाड़ी में वह वेलेंटाइन-डे पर लांग ड्राइव पर जाएंगे।
फिल्मी अंदाज में दी बोली
शनिवार सुबह आरएलए में ऑक्शन शुरू हुई तो सबसे पहले सीएच-01बीबी 0001 के लिए बोली लगी। खास बात यह है कि जब बोली 8 लाख पर पहुंच चुकी थी और ऐसा लग रहा था मानो नंबर सेल होने वाला है तो अचानक हरीश गोयल फिल्मी अंदाज में मैदान मारने उतरे।
गोयल ने 8 लाख के बाद बोली देनी शुरू की तो सब आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने पहले बोली लगा रहे कैंडिडेट्स की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 8 लाख 75 हजार रुपये में नंबर अपने नाम कर लिया। बोली के बाद गोयल से देर से बोली लगाने का कारण पूछा गया तो वह बोले कि जहां दूसरों की लाइन खत्म होती है वहीं से उनकी शुरू होती है।