फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   omg news, man eat coin last three year

OMG: 40 सिक्के निगला, ये आदमी है या अजूबा

Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
omg news, man eat coin last three year

ये आदमी पिछले साल से सिक्के और लोहे की कीलें निगल रहा था। डाक्टर भी हैरान हैं कि ये आदमी है या अजूबा।

विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा जिले में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर ने फाजिल्का निवासी एक व्यक्ति के पेट से इंडोस्कॉपी कर करीब 40 विभिन्न सिक्के और कीलें निकाली हैं। ये सिक्के उसने बीते करीब तीन सालों से निगले थे।

पेट दर्द से परेशान फाजिल्का निवासी राजपाल सिंह की तकलीफ बढ़ने पर उसके परिजनों ने उसका चंडीगढ़, लुधियाना और कई अन्य शहरों में स्थित नामवर अस्पतालों में उसका चैकअप करवाया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में वह बठिंडा के आर गगन गेस्ट्रो केयर के डॉक्टर गगनदीप गोयल के पास आया। वहीं डॉक्टर गोयल ने जब पीड़ित व्यक्ति का सीटी स्कैन करवाया तो पेट के करीब 80 प्रतिशत हिस्से में मैटल का सामान होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


यह देखकर डॉक्टर हैरान हो गए। हालांकि उक्त बात सामने आने के बाद नामवर डॉक्टरों ने भी इलाज करने से मना कर दिया। फिर डॉक्टर गगनदीप गोयल ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पांच डॉक्टरों की टीम ने करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद पीड़ित के पेट से करीब 40 सिक्के व 10 लोहे की कीलें बाहर निकाली। हालांकि करीब 5 घंटे का समय और लगने की संभावना जताई जा रही थी।

बीते तीन साल से निगल रहा था कीलें

omg news, man eat coin last three year

डॉ. गगनदीप गोयल ने बताया कि उक्त केस उन्होंने अपने हाथ में लिया। बुधवार सुबह मरीज की इंडोस्कॉपी कर इलाज किया गया। इसमें डॉक्टर अमनदीप, केयर अस्पताल के डॉक्टर जॉन पाल, डॉक्टर गुरसेवक सिंह और दिल्ली हार्ट के डॉ. अजेश शामिल थे। करीब ढाई घंटे की मेहनत से मरीज के पेट में से करीब 40 सिक्के और 10 कीलें निकाली गई।

इसके बाद मरीज को कुछ राहत मिली है। डॉ. गगनदीप ने बताया कि मरीज के पेट में अभी भी इतनी ही सिक्के और कीलें पड़ी है। क्योंकि मरीज को लंबे समय तक बेहोश नहीं रख सकते। इस वजह से बुधवार शाम को दोबारा मरीज की इंडोस्कॉपी कर इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 5 घंटे का समय और लगेगा। इसके बाद मरीज का इलाज पूरा हो जाएगा।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जब राजपाल मानसिक तौर पर परेशान था। वह बीते तीन वर्ष से लगातार सिक्के और कीलें निगल रहा था। उसका उन्हें अब पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed