{"_id":"59ed7ce74f1c1bd1538b89e8","slug":"om-prakash-chautala-s-eye-on-2019-assembly-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में रहूंगा कार्यकर्ताओं के साथ, चाहे जेल ही तोड़नी पड़े: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में रहूंगा कार्यकर्ताओं के साथ, चाहे जेल ही तोड़नी पड़े: चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी कड़ी के तहत चौटाला ने क्षेत्र के अनेक कार्यक्रमों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान चौटाला ने जेपी आंदोलन की याद तथा ताऊ देवी लाल के संघर्ष की याद दिलवाई।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस ने चाल खेलकर उन्हें जेल भेज दिया। जनता वर्तमान सरकार से परेशान है। इस समय कर्मचारी, व्यापारी व मजदूर हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। जनता अब परिवर्तन चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनना तय है। अगामी विधानसभा चुनाव के समय वह कार्यकर्ताओं के बीच में मौजूद रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न तोड़नी पड़े।
पूर्व सीएम चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार आने पर ऐसी नीतियां बनाऊंगा जिसे कोई नहीं बदल सकेगा। चौटाला ने कहा कि कुछ गद्दार पार्टी छोड़कर कांग्रेस, भाजपा व दलों में गए थे। वे लोग वहां मलाई खाने के बाद यहां आने की सोचेंगे। लेकिन आप कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर निवदेन करता हूं कि आगमी समय में उन्हें पार्टी में शामिल कराने की सिफारिश लेकर मत आना। इस दौरान चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जेल भेजने के बाद अफवाह उड़ाई कि इनेलो खत्म हो जाएगी, लेकिन आप मेहनती कार्यकर्ताओं ने इनेलो को मजबूत बनाए रखा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक निशान सिंह, जिला प्रधान बलविंद्र सिंह कैरों, हलका प्रधान हरि सिंह डांगरा, कुनाल कर्ण सिंह, जगदीश पाहवा, बलदेव सैनी, जोनी मैहता, राजेंद्र बल्ली, सेवा सिंह गिल, धर्मवीर, महेंद्र सैनी, बलवीर शर्मा, कुलदीप सैनी, राममेहर कन्हड़ी, अमृत सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Trending Videos
नौकरियां देने पर सजा मिली तो फांसी चढ़ने को भी तैयार
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान इनेलो प्रमुख ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव के समय वह कार्यकर्ताओं के बीच में मौजूद रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न तोड़ कर आना हो। उन्होंने कहा कि पहले जनता कांग्रेस से खफा थी और आज भाजपा ने सभी वर्गों को दुखी कर दिया है। पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट पर जो हाल भाजपा हुआ है, वही हाल लोकसभा चुनाव में पूरे देश में होगा। गुरदासपुर में भाजपा से दुखी होने पर सुनील जाखड़ को जीत मिली है।
नौकरियां देने पर सजा मिली तो फांसी चढ़ने को भी तैयार
जाखल में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं का हाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेंबरशिप अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इनेलो प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें साजिश के तहत फंसाया है। नौकरियां लगाने के मामले में उन्हें सजा दी गई है। मगर इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश के हरेक पढ़े लिखे को नौकरी मिलेगी चाहे इसके लिए उन्हें फांसी पर भी क्यों न चढ़ना पड़े।
प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी। सरकार आने पर ऐसा कर दूंगा कि थारी सात पीढ़ियों का जुगाड़ बिठा दूंगा। चौटाला रविवार दोपहर बाद अनाज मंडी स्थित शहरी इनेलो प्रधान सुरेश गर्ग पप्पू के संस्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चौटाला का जाखल पहुंचने पर लोई एवं पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां दोपहर का खाना भी खाया। इस मौके पर मक्खन सिंगला, आशू, अमरीक सिंह चुड़ल, नरेंद्र बढियाल, रिंकू सिंगला, गगन जिंदल, प्रमोद शर्मा, जरनैल भंगू, विभोर कुमार आदि कार्यकर्र्ता मौजूद रहे।