फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   om prakash chautal, bail and election campaigning

चौटाला के 2 दिन में 21 जिलों में तूफानी दौरे

Sat, 11 Oct 2014 10:46 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
om prakash chautal, bail and election campaigning

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का चुनाव प्रचार भले ही सीबीआई को नागवार गुजरा हो लेकिन हरियाणा की जनता से रूबरू होने में चौटाला ने इस अवधि में कोई कसर नहीं छोड़ी। उम्र के इस पड़ाव में चौटाला ने मात्र दो दिन की अवधि में पूरे हरियाणा में धुआंधार प्रचार किया है।

विज्ञापन


3 से 9 अक्तूबर के बीच चौटाला ने इनेलो को जिताने के लिए हरियाणा के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। विपक्ष की आलोचना और सीबीआई के दबाव के बावजूद चौटाला हरियाणा में अपने कार्यकर्ताओं को जो संदेश देना था वह दे गए। अब बारी प्रदेश की जनता की है। मतदान से चार दिन पहले ओम प्रकाश चौटाला खुले मंच पर नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन


हालांकि एक सप्ताह के अपने इन दौरों में उन्होंने 3 और 4 अक्तूबर का समय अपने हलके उंचाना में दिया। इसके बाद 5 और 6 अक्तूबर को उन्होंने राज्य के इक्कीस जिलों का दौरा किया और आधे हरियाणा के विधानसभा क्षेत्र कवर किए। इस दौरान रथ यात्राओं से लेकर रोड शो तक के आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना से दुष्यंत के कंधों पर जिम्मेदारी:
उचाना हलके से चौटाला की विरासत संभालने की जिम्मेदारी सांसद दुष्यंत चौटाला पर है। पिछले चुनाव में चौटाला ऐलनाबाद और उचाना सीट से चुनाव जीते थे। बाद में ऐलनाबाद सीट छोड़ी और अभय चौटाला वहां से उपचुनाव में विधायक बने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed