ओलंपियन शूटर अभिनव बिंद्रा बने प्रोफेसर, जानिए कब से शुरू होगा कार्यकाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक शूटिंग में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा अब पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की भूमिका में होंगे।
पीयू प्रशासन के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर चेयर की प्रोफेसरशिप (ऑनरेरी) देने के प्रस्ताव को अभिनव बिंद्रा ने स्वीकार कर लिया है।
पीयू को बिंद्रा की ओर से चिट्ठी मिल गई है। अब जल्द ही शूटर अभिनव पीयू के उभरते खिलाड़ियों को मोटिवेट करेंगे। प्रोफेसरशिप के तहत अभिनव खेलों में रिसर्च को प्रमोट करने में मदद करेंगे।
शूटर ने किया प्रस्ताव किया मंजूर
वह समय-समय पर फिजिकल एजुकेशन विभाग में लेक्चर भी देंगे। पीयू में पहली बार किसी ओलंपियन खिलाड़ी को रिसर्च प्रोफेसरशिप दी गई है।
पीयू सिंडीकेट की 27 नवंबर को हुई बैठक में अभिनव को प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया था। 13 जनवरी 2017 से अभिनव बिंद्रा का कार्यकाल शुरू हो गया है।
पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर के अनुसार अभिनव बिंद्रा जैसे खिलाड़ियों का पीयू से जुड़ना सम्मान की बात है। प्रो.ग्रोवर ने कहा कि पीयू के खिलाड़ियों को बिंद्रा के कैंपस में लेक्चर लेने से काफी फायदा होगा। जल्द ही बिंद्रा विभाग में पहला लेक्चर लेंगे।