{"_id":"631262e3fbdca11181378d71","slug":"olympian-anjum-moudgil-will-target-in-the-world-championship-chandigarh-news-pkl4612239166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चैंपियनशिप में निशाना साधेंगी ओलंपियन अंजुम मोदगिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड चैंपियनशिप में निशाना साधेंगी ओलंपियन अंजुम मोदगिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर की शूटिंग स्टार और ओलंपियन अंजुम मोदिगल वर्ल्ड चैंपियनशिप में निशाना साधते हुए दिखाई देंगी। इजिप्ट में 12-24 अक्तूबर तक राइफल और पिस्टल की वर्ल्ड चैंपियनशिप खेली जाएगी।
इसके लिए भारतीय शूटिंग दल के 48 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें ओलंपियन अंजुम मोदगिल का नाम भी शामिल है। अंजुम सीनियर शूटिंग खिलाड़ी हैं और पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 10 मीटर राइफल इवेंट में खेलते हुए रजत पदक जीता था। इस बार यह खिलाड़ी 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में हिस्सा लेंगी।
वर्ल्ड कप में जीते दो पदक
पिछले महीने कोरिया में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था। इसमें खेलते हुए अंजुम मोदगिल ने दो कांस्य पदक हासिल किए थे। पहले वुमन 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम इवेंट में कांस्य जीता था। इसके बाद वुमन 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के एकल वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
कैंप में करेंगी अभ्यास
इजिप्ट में 12 अक्तूबर से होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से पहले भारतीय शूटिंग के खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में लगाया जाएगा। कैंप का हिस्सा अंजुम मोदगिल भी होंगी। कैंप में अभ्यास के बाद टीम इजिप्ट रवाना हो जाएगी।