{"_id":"629a690614b4e7453e45e683","slug":"olympian-anjum-moudgil-targets-silver-medal-in-world-cup-chandigarh-news-pkl45263002","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल पर लगाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ओलंपियन और शहर की शूटर अंजुम मोदगिल ने वर्ल्ड कप में रजत पदक हासिल किया है। इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन की ओर से वर्ल्ड कप का आयोजन अजरबैजान में किया जा रहा है। इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन के मुकाबले खेले जा रहे हैं। फाइनल राउंड में अंजुम का मुकाबला डेनमार्क की रिक्की के साथ था। इसमें अंजुम को 16-12 से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंजुम ने महिला वर्ग के 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन में वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया।
अंजुम मोदगिल ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था और वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने अजरबैजान में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में वीरवार को फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए 600 में से 587 अंक बटोरे थे। इस इवेंट में विश्व की बेहतरीन 60 महिला शूटिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अंजुम का नाम देश की टॉप 10 महिला शूटिंग खिलाड़ियों में शामिल हैं।
अंजुम मोदगिल का शूटिंग का सफर
अंजुम ने साल 2009 में एनसीसी से अपना शूटिंग का सफर शुरू किया था और 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर 3 पोजीशन और 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रही हैं। अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने देश के लिए 12 पदक जीते हैं। अंजुम राष्ट्रीय स्तर पर 50 से ज्यादा मेडल जीतकर कई बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
उपलब्धियां
2017 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में आयोजित कॉमनवेल्थ शूटिंग चैैंपियन में कांस्य पदक।
10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक।
केरल में आयोजित 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
साल 2018 में मैक्सिको में वर्ल्ड कप में 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में सिल्वर मेडल