फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Olej ocean of knowledge of student suicide

संदिग्ध हालत में छात्रा ने आत्महत्या की

Sun, 16 Feb 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 16 Feb 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
Olej ocean of knowledge of student suicide
ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीडीएस की पढ़ाई कर ही एक छात्रा ने शुक्रवार रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पेरेंट्स इग्लैंड में रहते हैं। जबकि युवती अपने मामा के यहां रहती थी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। लेकिन समझा जा रहा है कि अपने किसी दोस्त से गुस्से होकर उसने यह कदम उठाया। क्योंकि उस दिन वेलेंटाइन-डे भी था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंजू वाला (21) पुत्री लक्ष्मण दास बीडीएस के सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी। कुछ समय से वह अपने नाना हरभजन सिंह के पास नकोदर के नजदीक स्थित गांव कुकड़ में रहती थी। वर्तमान में वह ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के डेंटल विंग के हॉस्टल में रह रही थी। गुरु रविदास जयंती होने के कारण उसके साथ वाले कमरे में रहने वाले लड़की घर गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतका ने आखिरी बार फोन करीब सात बजे एक सहेली को किया था। उसने यह बात काफी गुस्से में की थी। साढ़े आठ बजे उसने खाना भी खाया था। इसके बाद वह कमरे में चली गई। रात साढे़ ग्यारह बजे जब मृतका की कोई सहेली किसी काम से उसके कमरे में आई, तो उसने मृतका को पंखे से लटका देखा। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। रात 12 बजे थाना बनूड़ पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंजू ने अपनी चुन्नी से गला घोंट कर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतका के ताया दर्शन सिंह के बयानों पर अपनी कार्रवाई की है। मृतका का एक भाई एवं बहन हैं। पुलिस उसके फोन की कॉल की डिटेल निकलवा रही है, ताकि स्थित साफ हो सके कि उसने आखिरी बार बात किससे की थी। अंजू की मौत से संस्थान में शोक का महौला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed