फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oldest Flying Club of Haryana Facing Ignorance, Indian Airforce

सबसे पुराना फ्लाइंग क्लब अनदेखी का शिकार, 26 माह बाद शुरू हुई ट्रेनिंग...6 महीने में ही ठप

Wed, 17 Oct 2018 12:02 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Oldest Flying Club of Haryana Facing Ignorance, Indian Airforce
फ्लाइंग क्लब हिसार
एक और जहां हरियाणा सरकार हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और एविएशन हब स्थापित कर यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर यहीं मौजूद प्रदेश का सबसे पुराना फ्लाइंग ट्रेनिंग क्लब अनदेखी का शिकार है। 26 महीने बाद मार्च 2018 में इस क्लब में फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू हुई थी, लेकिन अब सिर्फ छह महीने में ही ठप हो गई है।
विज्ञापन


इससे यहां फ्लाइंग प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को आनन-फानन में करनाल फ्लाइंग क्लब में शिफ्ट कर दिया गया है। हरियाणा सिविल एविएशन विभाग के अंतर्गत हिसार, करनाल और पिंजौर में हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन के नाम से तीन फ्लाइंग क्लब मौजूद हैं।
विज्ञापन


हिसार फ्लाइंग क्लब में चीफ एवं डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर न होने की वजह से यहां जनवरी 2016 में फ्लाइंग ट्रेनिंग बंद कर दी गई थी। करीब सवा दो साल बाद यहां डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति की गई थी। जिसके चलते मार्च 2018 में यहां फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू की गई, जिसे 15 सितंबर को अचानक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर अचानक काम छोड़कर चले गए

Oldest Flying Club of Haryana Facing Ignorance, Indian Airforce
फ्लाइंग क्लब
सरकारी सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों करनाल फ्लाइंग क्लब में तैनात डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर अचानक काम छोड़कर चले गए, जिसके चलते सरकार ने तुरंत प्रभाव से हिसार फ्लाइंग क्लब के डिप्टी चीफ फ्लाइंग इस्ट्रक्टर का तबादला करनाल में कर दिया। जिसके बाद हिसार में फ्लाइंग ट्रेनिंग बंद हो गई।

भारत-चीन युद्ध के दौरान बना था एयरबेस
हिसार एयरबेस संयुक्त पंजाब के समय का है। सन 1962 में जब भारत-चीन का युद्ध हुआ था तो इस एयरबेस का निर्माण एयरफोर्स को बैकअप देने के लिए दिया गया था। आज भी करीब 190 एकड़ में बने इस रनवे का इस्तेमाल एयरफोर्स के बैकअप के रूप में होता है। लेकिन हरियाणा सिविल एविएशन विभाग  यहां युवाओं को फ्लाइंग ट्रेनिंग देने के लिए एक फ्लाइंग क्लब भी चलाती है।

हिसार फ्लाइंग क्लब में फ्लाइंग ट्रेनिंग क्यों बंद की गई है। इस बारे में वह विभागीय अफसरों से रिपोर्ट लेंगे। यदि वहां चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर नहीं है तो उसकी भी तैनाती होगी। लेकिन वहां फ्लाइंग ट्रेनिंग ठप नहीं होने देंगे।
- राव नरबीर, नागरिक उड्डयन मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed