{"_id":"60808e6a8ebc3ec0d83423cb","slug":"old-rivalry-five-friends-beat-the-student-with-sticks-and-punches-escapes-on-the-noise-chandigarh-news-pkl411102097","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश.. पांच दोस्तों ने छात्र की डंडों और मुक्कों से की पिटाई, शोर मचाने पर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश.. पांच दोस्तों ने छात्र की डंडों और मुक्कों से की पिटाई, शोर मचाने पर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर- 35सी में पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र की पांच दोस्तों ने डंडों और मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मोहाली फेस- 6 निवासी घायल मुकेश्वर सिंह को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने आदिल नागपाल, मेहराब कोहली, शुभम अरोड़ा, अरव और चिराग नरूला के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मुकेश्वर सिंह (18) ने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है। सेक्टर- 43 के रहने वाले आदिल से उसकी करीब एक हफ्ते पहले किसी बात पर बहसबाजी हो गई थी। इसके बाद से आदिल उससे रंजिश रखने लगा। सोमवार को मेहराब कोहली ने उसे फोन कर कहा कि उसकी आदिल से सुलह करवा देगा। वह शाम करीब 5.30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर- 35 स्थित एक शोरूम के पिछली तरफ आ जाए। वहां पहुंचा तो मेहराब के साथ उक्त आरोपी खड़े थे। आरोप है कि आदिल ने कहा कि तू उस दिन बड़ा बोल रहा था आज तुझे बताता हूं। यह बात सुनकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। तभी आरोपियों ने उसे घेरकर उसका रास्ता रोक लिया और डंडों व मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों के पास आते थे आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के बयान के आधार पर सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।