फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man was beaten after an argument for parking his car, arm was broken

Chandigarh News: कार पार्क करने पर बुजुर्ग को बहस के बाद पीटा, बाजू टूटी

Sun, 09 Jul 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Old man was beaten after an argument for parking his car, arm was broken
मोहाली। फेज-9 में घर के सामने कार पार्किंग करने को लेकर वीरवार को हुए विवाद में 71 वर्षीय एक बुजुर्ग को कत्ल मामले में जमानत पर आए युवक अमृतपाल व उसके पिता ने डंडों से पीटा। झगड़े में बुजुर्ग की बाजू टूट गई। घायल की पहचान श्याम सुंदर मल्होत्रा के रूप में हुई है। वह पीटीएल में फोरमैन थे और रिटायर हो चुके हैं। शनिवार को सिविल अस्पताल में उनका ऑपरेशन कर प्लेट डाली गई। पुलिस उनके बयान लेने अस्पताल आई लेकिन हालत ठीक नहीं होने के चलते उनके बयान नहीं हो सके। घायल श्याम सुंदर मल्होत्रा के दामाद हरिंदर सिंह ने बताया कि उनके ससुर 10 साल से फेज-9 में के मकान नंबर एचएल-517 में रहते हैं। छह महीने पहले उनके साथ के मकान एचएल-516 में अमृतपाल सिंह और उसका परिवार यहां शिफ्ट हुए हैं। वह उन्हें घर के सामने गली में गाड़ी खड़ी करने नहीं दे रहे। छह जुलाई को वह गाड़ी के टायर में हवा भर रहे थे। इस दौरान अमृतपाल व उसके पिता रछपाल सिंह आए और कार खड़ी करने को लेकर बहस शुरू कर दी। बहस थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई और अमृतपाल ने श्याम सुंदर पर डंडे से हमला कर दिया। इस कारण उनकी बाजू टूट गई। मारपीट के दौरान शोर सुनकार पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्हें बचाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन



कोट्स...
हमले में घायल श्याम सुंदर मल्होत्रा के बयान लेने गया था। वहां जाकर पता चला कि अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। उनके ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। ठीक होने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे और फिर जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। -नरिंदर सूद, जांच अधिकारी, थाना फेज-8
विज्ञापन


पहले कत्ल मामले में सजा काट रहा है अमृतपाल
जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह कत्ल के मामले में सजा काट रहा है। उसके हमला करने के बाद दो दिन तक पीड़ित श्याम सुंदर और उनके परिवार ने डर के मारे शिकायत नहीं दी और सोचा कि उनका समझौता हो जाए। समझौता नहीं होने के बाद अब परिवार ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed