फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man died after tanker overturns in Ludhiana

Ludhiana News: तेज रफ्तार तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलटा, नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 19 Aug 2023 12:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 12:49 AM IST
सार

एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जशूपाल तेल से भरा टैंकर लेकर महाराष्ट्र से आया था। उसने लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में ही जाना था। जब वह चांद सिनेमा के पास पहुंचा तो टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी। यही वजह थी कि बेकाबू होकर टैंकर पलट गया।

विज्ञापन
Old man died after tanker overturns in Ludhiana
लुधियाना में पलटा तेल से भरा टैंकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाराष्ट्र से तेल लेकर लुधियाना पहुंचा तेज रफ्तार टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। इसके नीचे एक बुजुर्ग दब गया। लोगों ने किसी तरह से बुजुर्ग को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सलेम टाबरी के रहने वाले गुलशन कुमार के रुप में हुई है। वहीं टैंकर में भरा सारा तेल सड़क पर बिखर गया। तेल की वजह से फिसलकर कई दो पहिया वाहन चालक वहां गिर पड़े और उनको चोट आई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने जशूपाल दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जशूपाल तेल से भरा टैंकर लेकर महाराष्ट्र से आया था। उसने लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में ही जाना था। जब वह चांद सिनेमा के पास पहुंचा तो टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी। यही वजह थी कि बेकाबू होकर टैंकर पलट गया। इसी दौरान टैंकर के बगल में चल रहा बुजुर्ग गुलशन कुमार नीचे दब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed