फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old, lady, abducted, fortuner, loot

सरेबाजार महिला को अगवा कर फार्च्यूनर लूटी

Sat, 09 Aug 2014 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 09 Aug 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
old, lady, abducted, fortuner, loot

जिले के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके हंबड़ा रोड स्थित श्रीराम शरणम आश्रम के सामने दिनदहाडे़ एक बुजुर्ग महिला को उसकी फार्च्यूनर कार के साथ अगवा कर लिया गया।

विज्ञापन


अगवा करने के बाद लुटेरे ने वृद्धा को कुछ दूरी पर स्थित डेयरी कांप्लेक्स के पास जाकर गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। वृद्धा को सड़क पर घायल देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कार लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल वृद्धा को निजी अस्पताल में भरती पहुंचाया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। अन्य शहरों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि वर्मा-शर्मा प्रॉपर्टी डीलर के मालिक रोहन की माता रीना शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को अपने ड्राइवर सुरिंदर कुमार के साथ शापिंग कर रमन एन्क्लेव स्थित अपने घर जा रही थी। रास्ते में श्रीराम शरणम आश्रम के पास स्थित खुशी राम मिष्ठान भंडार के बाहर सामने वाली साइड में ड्राइवर ने कार रोक दी। उसने ड्राइवर को अंदर से मिठाई लेने के लिए भेज दिया। जबकि वह खुद कार में ही बैठी रही।

एसी चलता होने के कारण कार स्टार्ट थी। ड्राइवर के अंदर जाते ही पगड़ी धारी युवक आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसने कार भगा ली। कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका लगा था। वह चिल्लाने लगी तो लुटेरे ने उसके बाल पकड़ कर उसे नीचे कर दिया और नाकाबंदी से तेजी से कार दौड़ा कर ले गया।

डेयरी कांप्लेक्स के पास उसने रीना को धक्का देकर गिरा दिया। वृद्धा ने शोर मचाया तो कुछ युवक उसकी सहायता के लिए आए। जब उसने सारी बात बताई तो युवक तरुण ने अपनी एक्टिवा पर लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरा फरार होने में कामयाब हो गया।


रीना के अनुसार उसकी गाड़ी में उसके बेटे का रजिस्ट्रियों से भरा बैग भी पड़ा था। जो लुटेरा साथ ही ले गया। एसीपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि पुलिस को कार का नंबर मिल गया है। दूसरे शहरों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस मामले में टीमों का गठन कर जल्द ही लुटेरे को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed