फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old books of history will continue until the review in punjab

समीक्षा होने तक इतिहास की पुरानी किताबें रहेंगी जारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया आदेश

Tue, 30 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Old books of history will continue until the review in punjab
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इतिहास की पुरानी पुस्तकों की समीक्षा के लिए बनाए गए एक्सपर्ट ग्रुप का निर्णय आने तक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड को सत्र 2017-18 के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा की इतिहास की पुरानी पुस्तकों को ही जारी रखने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह आदेश इसलिए जारी किया है क्योंकि छात्र अभी अपने शैक्षणिक सत्र के मध्य में है। इतिहास की पुस्तकों में खामियां सामने लाए जाने के बाद पंजाब सरकार ने 11 मई 2018 को जाने-माने इतिहासविदों की एक कमेटी बनाई थी। वह इन पुस्तकों की समीक्षा कर रही है। विशेषज्ञों के इस दल का नेतृत्व प्रोफेसर कृपाल सिंह कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस कमेटी में डॉक्टर जेएस ग्रेवाल, डॉ इंदु बंगा, डॉ पृथी पाल सिंह कपूर, एसजीपीसी के डॉ. बलवंत सिंह ढिल्लों और डॉ इंद्रजीत सिंह गोगानी भी हैं। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि जो विशेषज्ञ दल नियुक्त किया गया है वह बताई गईं सभी कमियों पर गहनता से विचार करने के बाद अपने सुझाव दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed