फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oil tanker drivers go on strike again in Bathinda

Punjab News: तेल टैंकर चालक फिर से गए हड़ताल पर, हिट एंड रन कानून में संसोधन का कर रहे विरोध

Tue, 09 Jan 2024 10:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 10:26 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर को तेल टैंकर चालकों के हड़ताल पर जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अन्य ट्रक चालक भी इसमें शामिल हो सकते हैं। ट्रक चालक बूटा सिंह ने कहा कि बुधवार को ट्रक चालकों की एक बैठक रखी गई है। इसमें हड़ताल का समर्थन करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Oil tanker drivers go on strike again in Bathinda
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते तेल टैंकर चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार दोपहर को तेल टैंकर चालक फिर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते अब फिर से बुधवार को पेट्रोल पंपों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। टैंकर चालक सतनाम सिंह और गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पिछले दिनों तीन दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार के प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। मगर सरकार ने अभी तक कानून में चालकों के हित में कोई प्रावधान नहीं किया है। इसके चलते अब फिर से टैंकर चालकों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वहीं, जिले के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल का कहना है कि तेल टैंकर चालकों के हड़ताल पर जाने से बुधवार तक पेट्रोल पंपों पर फिर से संकट आ सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


बताते चलें कि जब पिछले दिनों तेल टैंकर चालक तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे तो दूसरे दिन ही अधिकतर पेट्रोल पंप सूख चुके थे। बठिंडा स्थित एसपीसीएल एवं इंडियन ऑयल डिपो से पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पेट्रोल-डीजल टैंकरों से भेजा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed