{"_id":"659d78161f9ef43ebd0a573d","slug":"oil-tanker-drivers-go-on-strike-again-in-bathinda-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: तेल टैंकर चालक फिर से गए हड़ताल पर, हिट एंड रन कानून में संसोधन का कर रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: तेल टैंकर चालक फिर से गए हड़ताल पर, हिट एंड रन कानून में संसोधन का कर रहे विरोध
Tue, 09 Jan 2024 10:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:26 PM IST
सार
मंगलवार दोपहर को तेल टैंकर चालकों के हड़ताल पर जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अन्य ट्रक चालक भी इसमें शामिल हो सकते हैं। ट्रक चालक बूटा सिंह ने कहा कि बुधवार को ट्रक चालकों की एक बैठक रखी गई है। इसमें हड़ताल का समर्थन करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते तेल टैंकर चालक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नए हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार दोपहर को तेल टैंकर चालक फिर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते अब फिर से बुधवार को पेट्रोल पंपों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। टैंकर चालक सतनाम सिंह और गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पिछले दिनों तीन दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार के प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। मगर सरकार ने अभी तक कानून में चालकों के हित में कोई प्रावधान नहीं किया है। इसके चलते अब फिर से टैंकर चालकों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, जिले के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल का कहना है कि तेल टैंकर चालकों के हड़ताल पर जाने से बुधवार तक पेट्रोल पंपों पर फिर से संकट आ सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
बताते चलें कि जब पिछले दिनों तेल टैंकर चालक तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे तो दूसरे दिन ही अधिकतर पेट्रोल पंप सूख चुके थे। बठिंडा स्थित एसपीसीएल एवं इंडियन ऑयल डिपो से पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पेट्रोल-डीजल टैंकरों से भेजा जाता है।
विज्ञापन