{"_id":"657f47ce062eecae6b05b695","slug":"officials-of-every-department-will-have-to-be-present-in-the-viksit-bharat-sankalp-yatra-program-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-308274-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हर विभाग के अधिकारियों को रहना होगा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हर विभाग के अधिकारियों को रहना होगा मौजूद
विज्ञापन
-यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से ली डीसी और एसपी की बैठक
-बिजली निगम के एसडीओ स्तर के अधिकारियों का मौजूद रहना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू हुई और 26 जनवरी तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा फैसला लिया है। अब यात्रा के कार्यक्रमों में हर विभाग के अधिकारियों को मौजूद रहना होगा। खासतौर बिजली निगम के एसडीओ स्तर के अधिकारी का मौजूद रहना अनिवार्य किया है। यह फैसला यात्रा के दौरान अलग-अलग विभागों से संबंधित आ रहीं शिकायतों को तुरंत दूर करने के लिए लिया गया है। इस संबंध में शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी डीसी, एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली और यात्रा की समीक्षा के बाद यह निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। हरियाणा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसंवाद से जोड़ा है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
शहरों में कचरे के ढेर न दिखें, सीएम टीम करेगी निरीक्षण
मनोहर लाल ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में स्वच्छता अभियान पर पूरा फोकस किया जा रहा है, इसलिए शहरों में कहीं पर भी कूड़े-कचरे के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए, यह जिला प्रशासन के अधिकारी सुनिश्चित करें। अगले सप्ताह से सीएम टीम या अधिकारी शहरों में अचानक दौरा करेंगे और इस प्रकार के कचरे के ढेर दिखाई दिए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यात्रा से जुड़े 11 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग
बैठक में बताया गया कि हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद से अब तक 11 लाख 19 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। यात्रा के दौरान 1871 ग्राम पंचायतों और 51 शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों में लोगों को मौके पर ही योजनाओं की जानकारी देकर उनसे आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही, हेल्थ चेकअप पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष भी बैठक में जुड़े
बैठक में सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी भी जुड़े। इनके अलावा यात्रा के लिए हरियाणा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। इनके अलावा, मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ-साथ तमाम विभागों के प्रशासनिक सचिव बैठक में मौजूद रहे।