{"_id":"5d212f398ebc3e6cc8024ba1","slug":"official-purchase-of-sunflower-stopped-union-writes-letter-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजमुखी की सरकारी खरीद बंद, यूनियन ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजमुखी की सरकारी खरीद बंद, यूनियन ने सीएम को लिखा पत्र
Sun, 07 Jul 2019 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
सूरजमुखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की मंडियों में 31 जुलाई तक चलने वाली सूरजमुखी की खरीद को 30 जून को अचानक बंद कर दिया गया था जिसके चलते सूरजमुखी उत्पादक किसानों में रोष है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने इस बाबत मुख्यमंत्री हरियाणा को पत्र लिखकर मांग की है कि वे खरीद के दिन बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में आए किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए। इसके अलावा यूनियन ने कई अन्य बिंदुओं पर भी सीएम का ध्यान खींचने की कोशिश की है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि सूरजमुखी खरीद के लिए 1 जून से 31 जुलाई 2019 तक खरीद के आदेश थे, परंतु किसानों को बिना बताए अचानक 28 जून शाम को एक आदेश के बाद खरीद पीरियड घटाकर 30 जून कर दिया।
विज्ञापन
जबकि हरियाणा की केवल शाहबाद मंडी जिला कुरुक्षेत्र मंडी में 944 किसानों के गेट पास कटे हुए थे और भी कई मंडियों में गेट पास कटे हुए थे। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में बैठे थे।
जब अचानक खरीद बंद करने पंहुचे अधिकारियों को किसानों ने मजबूरीवश बंधक बनाना पड़ा तब जाकर केवल मंडी पड़े हुए किसानों की फसल खरीद के आदेश हुए उसके बाद आज तक कोई गेट पास नहीं काटा गया, जबकि पोर्टल पर किसान का नाम पंजीकृत है पटवारी द्वारा उसकी वैरिफिकेशन की हुई है तब भी उसकी फसल न खरीदा गया।