फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Official Changes in UT Administration, Chandigarh Housing Board

यूटी प्रशासन में बड़े फेरबदल की कवायद, यशपाल गर्ग बन सकते हैं सीएचबी के नए सेक्रेटरी

Fri, 25 Jan 2019 10:16 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Official Changes in UT Administration, Chandigarh Housing Board
ऑफिस
यूटी कैडर के आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग के चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइनिंग के बाद यूटी प्रशासन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यशपाल गर्ग को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) का सेक्रेटरी बनाया जा सकता है। वहीं, सीएसबी सेक्रेटरी के पद पर तैनात पीसीएस रुचि सिंह को सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की कमान दी जा सकती है। इसके अलावा एडीसी सचिन राणा का तबादला रुकने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन


जबकि पीसीएस अमित तलवार के आईएएस बनने के बाद उनकी रवानगी तय मानी जा रही है। तलवार के जाने केे बाद कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान हाल ही में यूटी आए पीसीएस जगजीत सिंह को मिल सकती है। सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की डायरेक्टर नवजोत कौर के लीव पर चले जाने के चलते करीब एक महीने से इस विभाग को अस्थायी रूप से सीएचबी की सेक्रेटरी रुचि सिंह को सौंप दिया गया है। बुधवार को आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग के ज्वाइन करने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन में बड़े फेरबदल की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


यशपाल को इसलिए मिल सकता है सीएचबी सेक्रेटरी का चार्ज
आईएएस यशपाल गर्ग यूटी कैडर बैच-2008 के अफसर हैं। यशपाल का ट्रांसफर बीते हफ्ते किया गया था। इससे पहले वह अंडमान निकोबार में तैनात थे। वर्तमान में फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा सीएचबी के चेयरमैन हैं। फाइनेंस सेक्रेटरी के पास अधिक काम होने के चलते उनके कुछ काम को कम करने के लिए गर्ग को सीएचबी का सेक्रेटरी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी सचिन राणा का तबादला रुकने की चर्चा
वहीं, आईएएस सचिन राणा को का तबादला रुकने की चर्चा है। हाल ही में यशपाल गर्ग को अंडमान निकोबार से चंडीगढ़ और यहां से सचिन राणा का तबादला अंडमान निकोबार के लिए किया गया था। गर्ग ने तो ज्वाइन कर लिया है लेकिन एडीसी के सचिन राणा अभी अपने पद पर तैनात हैं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि सचिन राणा का तबादला रुक गया है।


जगजीत को मिल सकते हैं महत्वपूर्ण विभाग  
यूटी प्रशासन में तैनात पीसीएस अधिकारी अमित तलवार के प्रमोशन के बाद तलवार का पंजाब जाना तय है। इसके चलते तलवार के महत्वपूर्ण विभाग आईएएस गर्ग के अलावा हाल में पंजाब से आए पीएसीएस अधिकारी जगजीत को सौंपे जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed