{"_id":"64b1b32ec5e78ab07901ed96","slug":"officers-will-taste-mid-day-meal-with-children-communication-will-improve-with-inspection-chandigarh-news-c-16-pkl1043-189357-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अधिकारी बच्चों संग चखेंगे मिड-डे मील का स्वाद, निरीक्षण के साथ बेहतर होगा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अधिकारी बच्चों संग चखेंगे मिड-डे मील का स्वाद, निरीक्षण के साथ बेहतर होगा संवाद
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब बच्चों संग अधिकारी भी हर शुक्रवार को लंच में मिड-डे-मील का खाना खाएंगे। स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ समेत करीब 15 अधिकारियों ने शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डे-मील का आनंद लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूल भवन, पढ़ाई के स्तर और अन्य चीजों भी का जायजा लिया। बच्चों के साथ मिलकर स्कूल शिक्षा निदेशक ने परिसर में पौधरोपण किया। स्कूल शिक्षा निदेशक ने हर शुक्रवार को स्कूलों में जाकर लंच करने की पहल की है। इसका मकसद विभाग के अधिकारियों के बीच बेहतर संवाद और स्कूलों का निरीक्षण करना है।
एचएस बराड़ ने बताया कि हर स्कूल में मिड-डे-मील का निरीक्षण कर उन्हें रैंक भी दी जाएगी। रैंकिंग में स्कूल के किचन गार्डन से सब्जियों के उपयोग और खाने की गुणवत्ता आदि मापक शामिल रहेंगे। श्रेष्ठ रैंक पाने वाले स्कूलों को उनके काम के लिए सराहा जाएगा। अगले शुक्रवार को सेक्टर-20 के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अधिकारी मिड-डे-मील के लिए आएंगे।
स्कूल न जाने पर शुक्रवार के दिन विभाग में ही सभी अधिकारी मिलकर लंच करेंगे। लेकिन शर्त यह रहेगी कि अपने लंच के अलावा अधिकारी को किसी और का लंच खाना होगा। पॉट लंच की व्यवस्था में सभी के टिफिन एक जगह पर रखे जाएंगे और सब साथ मिलकर एक-दूसरे के टिफिन से खाना खाएंगे।
विज्ञापन
एचएस बराड़ ने बताया कि लुधियाना में उनके कार्यकाल के समय डिप्टी कमिश्नर एसके संधू ने साथ मिलकर खाना खाने की पहल की थी। खाना सभी खाते हैं पर साथ मिलकर खाने से विभाग के यहां-वहां के मुद्दों पर भी चर्चा हो जाती है और काम की क्षमता बढ़ती है। उनसे आइडिया लेकर एचएस बराड़ चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग में भी इसे अपना रहे हैं।