{"_id":"cf293034d379953bce448941d0660f77","slug":"officers-waited-for-chiefminister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का इंतजार ही करते रह गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का इंतजार ही करते रह गए अफसर
अमर उजाला ब्यूरो, पिंजौंर
Updated Thu, 16 Jan 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हवाई मार्ग से पिंजौर आने का अफसर इंतजार ही करते रह गए।
उपायुक्त एसएस फुलिया ने बताया कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ में कोहरे की वजह से उनका हेलीकाप्टर लैंड नहीं हो पाया और इसे सिविल एविएशन क्लब एवं पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बसौंला, पिंजौर में लैंड कराने का निर्णय लिया गया।
लेकिन, शाम में जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही लैंड कर गया।
उधर, सीएम के आने की खबर पाकर प्रशासन ने दोपहर बाद करीब चार बजे बसौंला सिविल एविएशन को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया था।
उपायुक्त एसएस फुलिया, डीसीपी अश्विन शेणवी, एडीसी एसपी अरोड़ा, एसीपी कालका कुशलपाल सिंह, एसडीएम कालका मनीता मलिक, तहसीलदार धीरज चहल व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थी। हालांकि, एक भी राजनेता नहीं दिखे।