फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officer of corporation does not believe the order of the mayor

नगर निगम Vs प्रशासन: मेयर के आदेश को नहीं मानते निगम के अफसर

Thu, 18 May 2017 09:21 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Officer of corporation does not believe the order of the mayor
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
मेयर आशा जसवाल ने उद्घाटन और शिलान्यास समारोह पर होने वाले फिजूलखर्ची पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। मेयर ने अफसरों को निर्देश दिए थे कि किसी समारोह पर 25 से 30 हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं होने चाहिए। साथ ही यह भी कहा था कि किसी समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड प्रिंट नहीं होंगे। लेकिन अफसरों ने मेयर के आदेश को दरकिनार कर शुक्रवार को होने वाले एक कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


आगामी 19 मई को वार्ड नंबर-12 स्थित गांव कजेहड़ी में होने वाले कम्युनिटी सेंटर के शिलान्यास समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाए गए हैं। समारोह की मुख्य अतिथि सांसद किरण खेर हैं। 
विज्ञापन

कजेहड़ी की पार्षद भाजपा की चंद्रवती शुक्ला हैं। इस समारोह में टेंट, स्टेज और चाय-पकौड़ों की भी व्यवस्था है। जबकि इस साल अब तक दो कांग्रेस पार्षद और एक भाजपा पार्षद के वार्ड में हुए समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड नहीं छपवाए गए थे। मेयर ने समारोह में अधिकारियों और पार्षदों को दिए जाने वाले शालें और स्मृति चिह्न, लजीज व्यंजन और पकवान पर पाबंदी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की जानकारी नहीं : जसवाल

Officer of corporation does not believe the order of the mayor
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : File Photo
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि चीफ इंजीनियर को उन्होंने साफ कह दिया था कि किसी भी समारोह में ज्यादा खर्च न हो। उन्हें तो कम्युनिटी सेंटर के शिलान्यास की जानकारी भी नहीं है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें बिना बताए ही निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाए हैं। जबकि उन्होंने कहा कि मैसेज करके ही समारोह की जानकारी दी जाए। उनका कहना है कि समारोह के नाम पर होने वाली फिजूलखर्ची नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तो कहा कि समारोह में सिर्फ एक लस्सी और एक केला ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिया जाए।

निमंत्रण कार्ड देना गलत नहीं : शुक्ला 
भाजपा पार्षद चंद्रवती शुक्ला का कहना है कि यह उनके वार्ड का पहला समारोह है। उनका कहना है कि करोड़ों की लागत से कम्युनिटी सेंटर का काम शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर 300-400 निमंत्रण कार्ड छप गए तो गलत क्या। मार्केट, रेजिडेंट्स एसोसिएशन और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को बुलाने के लिए निमंत्रण कार्ड जरूरी है। पार्षद का कहना है कि कम्युनिटी सेंटरों में पार्षदों के आफिस के लिए महंगे फर्नीचर, एसी और फ्रिज खरीदे जा रहे हैं अगर पाबंदी लगानी है तो ऐसे खर्च पर लगाई जाए।

इस साल हुए हैं तीन समारोह
इस साल अब तक तीन उद्घाटन और शिलान्यास समारोह हुए हैं। पिछले सप्ताह भाजपा पार्षद सतीश कैंथ की ओर से सेक्टर-56 में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण का शिलान्यास किया गया है उस समारोह में 30 हजार रुपये खर्च किया गया था।  इससे पहले कांग्रेस पार्षद दवेंद्र सिंह बबला ने सेक्टर-28 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया था। इस समारोह में ज्यादा खर्च हुआ था लेकिन 50 हजार से ज्यादा होने वाले खर्च खुद पार्षद और यहां के रेजिडेंट्स ने वहन किया था। जबकि इससे पहले सेक्टर-40 में कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत की ओर से जॉगिंग ट्रेक का उद्घाटन किया गया था, जिसमें सिर्फ लस्सी और केला लोगों को दिया गया था।

साढ़े 8 करोड़ की लागत से बनेगा कम्युनिटी सेंटर
कजेहड़ी में यह पहला कम्युनिटी सेंटर बन रहा है। इसके निर्माण पर साढ़े 8 करोड़ रुपये खर्च होगा। फिलहाल अभी 4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। इस वार्ड की पार्षद चंद्रवती शुक्ला सांसद किरण खेर के गुट की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed