चंडीगढ़: ग्रेन मार्केट में ऑड-ईवन सिस्टम आज से लागू, भीड़ कम करने को प्रशासन ने लिए 10 फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में भीड़ कम करने के लिए 10 महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जो गुरुवार से लागू हो जाएंगे। इनमें से मुख्य फैसला ऑड-ईवन का है। बता दें कि सब्जियों की रिटेल बिक्री बंद करने के बाद अब प्रशासन ने ग्रेन मार्केट की 260 दुकानों में ऑड-ईवन सिस्टम लागू कर दिया है।
मतलब एक दिन में 130 दुकानें खुलेंगी। वहीं अगले दिन वे 130 दुकानें खुलेंगी जो पहले बंद थीं। यही क्रम फलों और सब्जियों की थोक दुकानों पर भी लागू होगा। इस समय कर्फ्यू के कारण ग्रेन मार्केट में सस्ती सब्जियां, फल और किराना के लिए लोग आ रहे हैं। इससे मंडी परिसर में भीड़ हो रही है जिससे संक्रमण का खतरा पैदा हो रहा है।
वहीं इसके साथ ही सीटीयू की 60 बसों को 20-20 के बैच में सब्जियां और फलों को लेकर सेक्टरों में भेजा जाएगा। सामान की खरीद-फरोख्त के समय चार टीमों का गठन किया गया है, जो लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगी। रेहड़ी वालों की संख्या में भी कमी की जाएगी। इसके साथ ही मंडी में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर पाएगा। चीफ इंजीनियर मंडी परिसर में सैनिटाइजर और हैंडवॉश उपलब्ध कराएंगे। इन प्रमुख नियमों के साथ ही अन्य नियमों को भी यूटी प्रशासन ने सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
डीएसपी ईस्ट और डीएसपी पीसीआर संभालेंगे सुरक्षा की कमान
यूटी प्रशासन ने ग्रेन मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी ईस्ट और डीएसपी पीसीआर को ग्रेन मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी है। दोनों बड़े अधिकारियों के साथ ही उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जो प्रशासन के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी, सीआरपीसी, ऐपेडेमिक एक्ट के तहत वाद दर्ज किया जाएगा।
तीन घंटे के लिए बंद होगी मंडी
कर्फ्यू के दौरान हर रोज ग्रेन मार्केट की मंडी को तीन घंटे बंद किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम चंडीगढ़ मंडी परिसर में साफ-सफाई करने के साथ ही इसे सैनिटाइज भी करेगा। यूटी प्रशासन ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव को इसके लिए तैयारी करने करने के निर्देश दिए हैं।
यह रहेगी दुकानों के खुलने की स्थिति
- प्याज व टमाटर की यह दुकान नंबर सभी दिन खुलेंगी : 1, 7, 9, 12, 16, 18, 20, 22, 23, 25 26, 30, 35, 36, 37
- ऑड डेट में सब्जियों की ये दुकानें खुलेंगी : 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 आदि।
- ईवन डेट में इस नंबर की दुकानें खुलेंगी : 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 25, 26, 28 आदि।
- ऑड डेट में फलों की ये दुकानें खुलेंगी : 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 आदि।
- ईवन डेट में ये दुकानें खुलेंगी : 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 आदि।