फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Obscene pictures of girl posted on social media, case registered

Chandigarh News: सोशल मीडिया पर डालीं युवती की अश्लील तस्वीरें, केस दर्ज

Sun, 25 Aug 2024 05:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Obscene pictures of girl posted on social media, case registered
चंडीगढ़। साइबर थाना पुलिस ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पंजाब के जिला जालंधर के फिल्लौर स्थित पुलिस कॉलोनी में रहता है। हालांकि, अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के पिता पंजाब पुलिस में मुलाजिम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी शिकायतकर्ता मां का आरोप है कि एएस अटवाल पुलिस कॉलोनी, फिल्लौर निवासी तेजिंदर सिंह ने उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। आरोपी ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी बेटी से दोस्ती की। उसके बाद उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील तस्वीरें देखने के बाद शिकायतकर्ता ने सेक्टर-17 स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर पुलिस ने तेजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed