फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Objections increased in the name of Puta election officer, demand for change

पुटा चुनाव अधिकारी के नाम पर आपत्तियां बढ़ीं, बदलने की मांग

Mon, 24 Aug 2020 09:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Objections increased in the name of Puta election officer, demand for change
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। चुुनाव अधिकारी बदलने की मांग प्रबल हो गई है। इसको लेकर शिक्षक समुदाय दो भागों में बंटता नजर आ रहा है। अब इस प्रकरण को 19 शिक्षकों ने फिर उठाया है और सभी शिक्षकों के नाम खुला पत्र जारी किया है। चुनाव अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए हैं। कहा है कि चुनाव अधिकारी दूसरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

पुटा चुनाव में पिछले साल अध्यक्ष पद की उम्मीदवार डॉ. जयंती दत्ता समेत डॉ. अली अब्बास, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कश्मीर सिंह, डॉ. मिंटो रतन, प्रो. मुहम्मद खालिद, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. नवनीत अग्निहोत्री, डॉ. निधि गौतम, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. प्रियतोष शर्मा, डॉ. राकेश मोहिंद्रा, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ.सुखबीर कौर आदि ने शिक्षकों को खुला पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि पिछले चुनाव में यही चुनाव अधिकारी थे जो पुटा के पदाधिकारियों ने विदा होते-होते उन्हीं को चुनाव अधिकारी बना दिया जबकि चुनाव अधिकारी नामित करने का काम एग्जीक्यूटिव का होता है। इनकी बैठक तक नहीं बुलाई गई। आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने पिछले चुनाव में उनके साथ भेदभाव किया और भी कई सवाल खड़े किए हैं। कहा गया कि चुनाव अधिकारी जल्द से जल्द बदलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed