फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Objectionable slogan written at Kurukshetra railway station

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर लिखा देश विरोधी नारा, GRP ने बढ़ाई सुरक्षा, आरोपी की तलाश

Tue, 05 Sep 2023 05:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

नारे देखने पर रेल प्रशासन व जीआरपी एकाएक हरकत में आ गई, जिसके बाद पेंटर को बुलाकर इन्हें पेंट के जरिए मिटाया गया। जीआरपी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Objectionable slogan written at Kurukshetra railway station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है, जिससे रेलवे प्रशासन व जीआरपी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पेंट से ये नारे मिटाए गए तो पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। देर रात तक किसी आरोपी का पता नहीं चल पाया था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेल परिसर में यार्ड की दीवारों पर तीन जगह ये नारे पंजाबी भाषा में लिखे गए। इनमें लिखा गया कि जी-20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। इन नारों के साथ सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) लिखा गया। सुबह होेने पर जैसे ही ये नारे लिखे दिखाई दिए तो रेल प्रशासन व जीआरपी एकाएक हरकत में आ गई, जिसके बाद पेंटर को बुलाकर इन्हें पेंट के जरिए मिटाया गया।
विज्ञापन


वहीं जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले तो यह जांच देर शाम तक जारी रही। उधर, यह मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई तो शहर में अन्य जगहों पर भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि तीन जगहों पर ये नारे लिखे गए, जिन्हें मिटा दिया गया है। पता चला है कि ये नारे अल सुबह लिखे गए हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed