फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing officers enthralled the audience with their dance, spreading the message of service, dedication and humanity.

Chandigarh News: सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ नर्सिंग ऑफिसर्स ने डांस से बांधा समा

Wed, 13 May 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers enthralled the audience with their dance, spreading the message of service, dedication and humanity.
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 में शुरू हुए नर्सेज वीक के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जागरूकता अभियानों और सम्मान समारोहों ने माहौल को खास बना दिया।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. सुमन सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. सद्भावना पंडित, डॉ. परमजीत सिंह और नर्सिंग अधीक्षक चंद्रलता उपस्थित रहीं। नर्सिंग ऑफिसर्स ने डांस की प्रस्तुति सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। 12 से 18 मई तक चलने वाले नर्सेज सप्ताह के दौरान योग, रक्तदान शिविर, खेलकूद और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में हमारी नर्सें, हमारा भविष्य: सशक्त नर्सें जानें बचाती हैं विषय पर सप्ताहभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन समारोह में डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. रवनीत कौर बेदी और मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. विशाल गुगलानी ने नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना की। इस दौरान जीएमसीएच-32 की नर्सिंग ऑफिसर पूनम वर्मा को राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड का विशेष उल्लेख किया गया। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों ने भारतीय संस्कृति की विविधता को भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed