फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nunihal will put mother's love into words.

Chandigarh News: मां के दुलार को शब्दों में पिरोएंगे नौनिहाल

Tue, 07 May 2024 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Nunihal will put mother's love into words.
निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत मातृ दिवस पर तीसरी, चौथी और 5वीं के विद्यार्थी लिखेंगे अपनी मां को पत्र
विज्ञापन

चंडीगढ़। 12 मई को मातृत्व दिवस पर प्रदेश के नौनिहाल मां के दुलार को शब्दों में पिरोएंगे। तीसरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चे मां के प्यार-दुलार, पालन-पोषण से लेकर संस्कारों का विवरण पत्र में उल्लेखित करेंगे। निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत भाषा के लेखन कौशल विकास को लेकर मातृत्व दिवस के अवसर पर विद्यार्थी अपनी माता को पत्र लिखेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत भाषा विकास के लिए स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। साथ ही लेखन प्रतियोगिता कराई जाए, जिसमें कक्षा तीसरी से लेकर 5वीं तक के विद्यार्थी अपनी माता को पत्र लिखेंगे। इनके अलावा विद्यार्थी अपनी दादी और नानी को भी पत्र लिख सकते हैं। पत्र लेखन में विद्यार्थी अपनी माता की अच्छाइयों से लेकर उनके प्यार-दुलार, पालन-पोषण के साथ पढ़ाई-लिखाई, अच्छी आदतें और संस्कारों को सम्मिलित करेंगे। इसके साथ ही उनकी माता की ओर से बनाए जाने वाले स्वादिष्ट भोजन, पसंदीदा व्यंजन और उनके द्वारा करवाए गए भ्रमण का भी उल्लेख करेंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक की ओर से निर्देश जारी किए कि प्राथमिक अध्यापक अपनी कक्षा के विद्यार्थियों का पत्र लेखन को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। उनकी लेखन में सहायता के साथ ड्राफ्ट बनाने में भी सहयोग करेंगे। साथ ही स्वच्छ ड्राफ्ट तैयार करने के लिए वाक्य विन्यास और अशुद्धियों की जांच करेंगे। यही नहीं सभी विद्यार्थियों के ड्राफ्ट की जांच के बाद उसे लिफाफे में डालवाएंगे, जोकि विद्यार्थियों को अपनी माता को सौंपना होगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर माता शेयर करेगी पत्र
मातृत्व दिवस पर विद्यार्थी अपनी माता को पत्र भेंट करेंगे। पत्र को पढ़ने के बाद माता अपनी टिप्पणी लिखेंगी। बाकायदा उसे सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी और उसके बाद पत्र को बच्चे को सौंपा जाएगा। बच्चा उस पत्र को अध्यापक तक वापस पहुंचाएगा। अध्यापकों की ओर से विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाओं के कार्यक्रमों की रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे निदेशालय में भेजा जाएगा। निदेशालय की ओर से गतिविधियों की पुस्तिका तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कक्षावार निबंध लेखन का ब्योरा

कक्षा
शब्द सीमा
पंक्तियां

तीसरी
60 शब्द
6 पंक्तियां

चौथी
100 शब्द
10 पक्तियां

पांचवीं
130 शब्द
15 पक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed