फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nuh Violence: Internet services suspended in Nuh till August 13

Nuh Violence: नूंह में इंटरनेट सेवाओं पर 13 अगस्त तक पाबंदी, अब तक 153 FIR, 365 को पुलिस ने दबोचा

Fri, 11 Aug 2023 08:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Aug 2023 08:34 PM IST
सार

नूंह हिंसा मामले में अभी तक कुल 160 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 393 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 118 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Nuh Violence: Internet services suspended in Nuh till August 13
Nuh Violence: - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा सरकार ने नूंह में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी 13 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ा दी हैं। नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं में 2जी, 3जी, 4जी, 5जी सीडीएमए, जीपीआरएस समेत सभी एसएमएस सेवाओं (केवल बल्क एसआरवीएमएस और बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और सभी डोंगल सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है। केवल वायस कॉल चालू रहेंगी। यह आदेश गृह विभाग के सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने जारी किया है।

विज्ञापन

इन आदेश में कहा गया कि नूंह के उपायुक्त ने जानकारी दी है कि नूंह में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति अभी तनावपूर्ण है। इसी को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं को 13 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

नूंह हिंसाः 160 एफआईआर, 393 गिरफ्तार

नूंह हिंसा मामले में अभी तक कुल 160 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 393 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 118 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। विज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और तथ्यों को देखने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed