फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRIs to vote in Chandigarh Golf Club elections, tight contest for president's post

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव में एनआरआई भी डालेंगे वोट, प्रधान पद पर कड़ा मुकाबला

Tue, 20 Jan 2026 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
NRIs to vote in Chandigarh Golf Club elections, tight contest for president's post
चंडीगढ़। शहर के सबसे हाई-प्रोफाइल क्लबों में शुमार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव इस बार खासे रोचक होने जा रहे हैं। 25 जनवरी 2026 को होने वाले चुनाव में विदेशों में बसे एनआरआई सदस्य भी मतदान के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। ये सभी एनआरआई क्लब के नियमित सदस्य हैं और हर चुनाव में वोट डालने के लिए विशेष तौर पर भारत आते हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए इस बार मेजर आरएस विर्क (लाली) और कैप्टन मोहनबीर सिंह (बन्नी) के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही उम्मीदवार आर्मी बैकग्राउंड से हैं। मेजर आरएस विर्क इससे पहले दो बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। वहीं कैप्टन मोहनबीर सिंह पहली बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में रविबीर सिंह लगातार दो वर्षों से क्लब के प्रधान हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में करीब 1800 सदस्य हैं, जिनमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना के सेवानिवृत्त मेजर, कर्नल व जनरल, राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति और खेल जगत की नामी हस्तियां शामिल हैं। क्लब की सदस्यता में पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह, कपिल देव, अर्जुन अवार्डी हरमीत काहलो, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और रानी परनीत कौर जैसे प्रतिष्ठित नाम भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और मैसेज से प्रचार
चुनाव से पहले आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके चलते प्रधान पद के उम्मीदवार किसी तरह की पार्टी या गेट-टुगेदर आयोजित नहीं कर सकते। ऐसे में दोनों खेमे मोबाइल फोन और मैसेज के जरिए सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं।

टीमों की घोषणा
मेजर आरएस विर्क की टीम में सैंडी लहल, डॉ. एसपीएस ग्रेवाल, गैग्स औलाख, आलमगीर ग्रेवाल, डॉ. अतुल सचदेवा, मुनीश अरोड़ा, सोना सिंह, ब्रिगेडियर टीएस मुड़ी, जस्सी तूर और डॉ. जीएस कोचर शामिल हैं।

वहीं कैप्टन मोहनबीर सिंह की टीम में अजय वाधवा, डॉ. अंगद, एपीएस घई, ब्रिगेडियर बलविंदर सिंह, जसप्रताप सेखों, कैप्टन पीएस चिमी, रमन सिंहगिल, डॉ. शोभित घई और डॉ. सतबीर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed