फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRIs and lockup case: ASP will investigate case

एनआरआई मामले की जांच एएसपी बराड़ करेंगे

Mon, 05 Oct 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
NRIs and lockup case: ASP will investigate case

एनआरआई को गैरकानूनी ढंग से लॉकअप में  रखने केमामले में एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने आरोपी एएसआई सेवा सिंह के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एनआरआई को गैरकानूनी ढंग से लॉकअप में रखने केमामले में एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने आरोपी एएसआई सेवा सिंह के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने जांच एएसपी साउथ नवदीप सिंह बराड़ को सौंपीहै । पीड़ित एनआरआई को एक अक्तूबर की रात में करीब दो घंटे तक हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन


एनआरआई हरजीत सिंह शनिवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल सेउनके आवास पर मिला था। जहां पर उसने एसएसपी को उसकेसाथ सेक्टर 34 पुलिस थाने में जो कुछ भी घटा था उसकी जानकारी दी। इसकेबाद एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी बराड़ को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरजीत सिंह का वाशिंग मशीन रिपेयर करने वाले से घर पर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचा जांच अधिकारी एएसआई सेवा सिंह  दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आया।


वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि इस दौरान एनआरआई हरजीत सिंह को करीब दो घंटे तक हवालात में  रखा गया और उनके ट्रैक सूट को कैंची से कटवा दिया था। अमर उजाला ने अपने 4 अक्तूबर केमाई सिटी के संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से उठाया था।

सुखचैन सिंह गिल,एसएसपी चंडीगढ़ ने बताया कि एनआरआई की शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच  एएसपी साउथ नवदीप बराड़ को मार्क कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed